एक्सप्लोरर

Haryana: 'जेल मैन्युअल में देखना होगा वह गाना गा सकता है या नहीं', राम रहीम पर बोले हरियाणा के गृहमंत्री

Gurmeet Ram Rahim Controversy: हरियाणा के आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनाव के समय पैरोल पर निकले डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के सत्संग में बीजेपी के कई नेता पहुंच चुके हैं.

Gurmeet Ram Rahim Controversy: हरियाणा (Haryana) में अगले कुछ दिनों में आदमपुर उपचुनाव (Adampur By-Election) के साथ-साथ पंचायत चुनाव (Panchayat Election) होने वाले हैं. इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों की ओर से प्रचार-प्रसार जारी है. वहीं चुनावों के प्रचार के बीच एक नाम को लेकर जहां राजनीति गर्म है, तो वहीं वह शख्स खुद भी सुर्खियों में बना हुआ है. हम बात कर रहे हैं, डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) के प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) की. इन दिनों 40 दिन के पैरोल पर निकले गुरमीत राम रहीम के नाम पर प्रदेश में जमकर राजनीति हो रही है.

यहां तक कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से लेकर गृह मंत्री अनिल विज तक गुरमीत राम रहीम पर बात करते दिख रहे हैं. इसकी कई वजहें भी हैं. दरअसल आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनाव के समय पैरोल पर निकला गुरमीत राम रहीम इन दिनों ऑनलाइन सत्संग, गाना रिलीज करने के साथ-साथ कई कामों में व्यस्त है. इस बीच बीजेपी के कई नेताओं ने गुरमीत राम रहीम से मुलाकात की है.

ये भी पढ़ें- Sonipat Acid Attack: शादी से किया इनकार तो नाराज युवती ने फेंका तेजाब, युवक अस्पताल में भर्ती

सीएम खट्टर दे चुके हैं गुरमीत राम रहीम पर सफाई
इसकी वजह से हरियाणा की बीजेपी सरकार पर विपक्षी दल गुरमीत राम रहीम को पैरोल दिलाने के साथ कई आरोप लगा रही है. इन मामलों पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा है कि राम रहीम नियम के तहत पैरोल पर जेल से बाहर है. अब जेल मैन्युअल में देखना होगा कि वह गाना गा सकता है या नहीं. मुझे फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है. इससे पहले सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी कहा था कि गुरमीत राम रहीम के पैरोल के फैसले से उनकी सरकार का कोई लेना-देना नहीं है.

यूपी के बागपत आश्रम में ठहरा हुआ है राम रहीम
आपको बता दें कि हाल ही में जींद से बीजेपी विधायक कृष्ण मिड्डा गुरमीत राम रहीम के सत्संग में हाजिरी लगाने पहुंच चुके हैं. इससे पहले सत्संग में हरियाणा के डिप्टी स्पीकर और नलवा के विधायक रणबीर गंगवा भी सत्संग में पहुंच चुके हैं. गौरलतब है कि गुरमीत राम रहीम यूपी के बागपत आश्रम में ठहरा हुआ है. राम रहीम ने दिवाली के दिन अपना एक नया वीडियो निकाला है. 3.52 मिनट का यह वीडियो गाना काफी चर्चा में बना हुआ है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget