एक्सप्लोरर

Haryana Nuh Clash: नूंह हिंसा के बीच हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, RAF बटालियन के लिए जमीन को दी मंजूरी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने नूंह में सीआरपीएफ की दंगा-रोधी इकाई आरएएफ (RAF) को लेकर बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने आरएएफ (RAF) को स्थापित करने के लिए जमीन को मंजूरी दी है.

Nuh Clash: हरियाणा के नूंह में हिंसा भड़कने के बाद जमकर राजनीति हो रही है. एक तरफ मनोहर लाल खट्टर की सरकार ये दावा कर रही है कि, राज्य की स्थिति सामान्य है, तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल लगातार खट्टर सरकार पर हमलावर हैं. इन सबके बीच में हरियाणा सरकार ने नूंह में सीआरपीएफ की दंगा-रोधी इकाई आरएएफ (RAF) को लेकर बड़ा फैसला लिया है.

दरअसल, मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) की सरकार ने आरएएफ (RAF) को स्थापित करने के लिए जमीन को मंजूरी दी है. गौर करने वाली बात यह है कि, केन्द्र सरकरा ने पांच साल पहले ही सीआरपीएफ की दंगा-रोधी इकाई आरएएफ की नई बटालियन को नूंह में स्थापित करने की मंजूरी दे दी थी. इसके बावजूद खट्टर सरकार को आरएएफ की नई बटालियन को जमीन देने में पांच साल लग गए.

हरियाणा सरकार ने बटालियन के लिए जमीन की मंजूरी ऐसे समय दी है जब जिले में सांप्रदायिक झड़प हुई हैं. सूत्रों ने बताया कि नूंह के इंद्री गांव में लगभग 50 एकड़ जमीन आरएएफ को सौंपने की मंजूरी इस सप्ताह की शुरुआत में मिली है. उन्होंने बताया कि जमीन चिह्नित कर ली गई थी लेकिन बल द्वारा इसके उपयोग पर अंतिम घोषणा पिछले एक वर्ष से अधिक समय से इंतजार में थी. उन्होंने कहा कि जमीन पर कब्जा लेने की प्रक्रिया जल्द होगी, जिससे बाद उसका शिलान्यास किया जाएगा.

सूत्रों की माने तो बटालियन के लिए कार्यालय और आवास बुनियादी ढांचे और अन्य बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में कुछ और साल लगेंगे. केंद्र सरकार ने 2018 में घोषणा की थी कि आरएएफ की पांच और बटालियन गठित की जाएंगी जो वाराणसी (उत्तर प्रदेश), जयपुर (राजस्थान), शिवमोग्गा (कर्नाटक), हाजीपुर (बिहार) और नूंह में स्थित होंगी. इन पांच और इकाइयों के साथ आरएएफ बटालियन की कुल संख्या बढ़कर 15 हो जाएगी. दस अन्य बटालियन हैदराबाद, अहमदाबाद, इलाहाबाद, मुंबई, दिल्ली, अलीगढ़, कोयंबटूर, जमशेदपुर, भोपाल और मेरठ में स्थित हैं.

अधिकारियों का कहना है कि नूंह बटालियन जिले के एक पुलिस थाने में तैनात एक छोटी इकाई सहित अन्य स्थानों से काम कर रही थी. हरियाणा के नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा को रोकने की कोशिश को लेकर सांप्रदायिक हिंसा शुरू हो गई. बाद में हिंसा पड़ोसी गुरुग्राम और अन्य स्थानों पर फैल गई. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को कहा कि हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 90 को हिरासत में लिया गया है.

राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र द्वारा नूंह और आसपास के जिलों में आरएएफ की एक दर्जन सहित विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की बीस कंपनियां तैनात की गई हैं. आरएएफ की एक बटालियन में करीब 1,200 कर्मी होते हैं और ये विरोध प्रदर्शन या दंगे जैसी स्थितियों के मामले में सुरक्षा और कानून व्यवस्था लागू करने के लिए घातक राइफल, उपकरण तथा पंप एक्शन गन, आंसू गैस के ग्रेनेड, पानी बौछार करने वाले वाहन गैर-घातक हथियारों से लैस होते हैं. बता दें कि, अक्टूबर 1992 में आरएएफ का गठन किया गया था.

ये भी पढ़ें: Haryana Nuh Clash: 'हम राजस्थान की मदद के लिए तैयार', मोनू मानेसर की गिरफ्तारी पर बोले सीएम मनोहर लाल खट्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget