एक्सप्लोरर

Haryana Nuh Clash: 'हम राजस्थान की मदद के लिए तैयार', मोनू मानेसर की गिरफ्तारी पर बोले सीएम मनोहर लाल खट्टर

मोनू मानेसर बजरंग दल का कार्यकर्ता है जिसकी सोशल मीडिया पोस्ट के कारण नूंह में हिंसा भड़कने का दावा किया जा रहा है. हालांकि ABP News से बातचीत में मोनू ने बताया कि वो नूंह गया ही नहीं था.

Haryana News: नूंह में हिंसा भड़कने के करीब 48 घंटे बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार ने बजरंग दल (Bajrang Dal) के मोनू मानेसर (Monu Manesar) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. हमने उनसे कहा है कि उसकी तलाश के लिए जो भी मदद की जरूरत होगी, वह हम मुहैया कराएंगे.'

'भिवानी मामले से जुड़ा है नाम'

मोनू मानेसर बजरंग दल का वही कार्यकर्ता है जिसकी सोशल मीडिया पोस्ट के कारण नूंह में हिंसा भड़कने का दावा किया जा रहा है. इस साल फरवरी में मोनू मानेसर का नाम सबसे पहले सामने आया था. मामला हरियाणा के भिवानी में दो कथित गो तस्करों की हत्या से जुड़ा था, जिन्हें  एक गाड़ी में जिंदा जला दिया गया था. उस मामले में मोनू मानेसर का नाम काफी सुर्खियों में था, जिसके बाद राजस्थान सरकार ने उसके खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी.

मोनू का नूंह जाने से इनकार

सोशल मीडिया पर ये आरोप भी लग रहे हैं कि बल्लभगढ़ में मोनू मानेसर की सोशल मीडिया पोस्ट के कारण ही सामुहिक हिंसा भड़क गई. ऐसी भी खबरें थीं कि मोनू मानेसर को जुलूस में शामिल होना था, लेकिन विश्व हिंदू परिषद की सलाह पर उसने जुलूस में भाग नहीं लिया. VHP के पदाधिकारियों को पहले ही डर था कि अगर मोनू मानेसर जूलूस में शामिल हुआ तो तनाव पैदा हो सकता है. हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोग मोनू के जुलूस में शामिल होने का दावा कर रहे हैं. लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है. ABP News से खास बातचीत के दौरान भी मोनू मानेसर ने नूंह जाने की बात से साफ इनकार कर दिया था.

अब तक 6 की हो चुकी है मौत

हरियाणा के ताजा हालातों पर गौर करें तो हिंसा में अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से दो होमगार्ड, जबकि अन्य 4 आम लोग हैं. सुरक्षा के लिहाज से नूंह में अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां और हरियाणा पुलिस बल की भी 30 कंपनियों को तैनात किया गया है. नूंह एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- नूंह जज की गाड़ी को उपद्रवियों ने लगाई आग, बस स्टैंड के वर्कशॉप में छिपकर मजिस्ट्रेट ने बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget