एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में इनामी बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग, जाल बिछाकर फिर ऐसे हुआ गिरफ्तार

Haryana News: पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान बाइक सवार बदमाश को रुकने का इशारा किया. पुलिस के बीच खुद को घिरा पाकर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी. पहले पुलिस ने सरेंडर करने की वार्निंग दी.

Gurugram Encounter News: गुरुग्राम पुलिस ने आज (बुधवार) मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश को धर दबोचा. पांव में गोली लगने के बाद बदमाश घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) वरुण दहिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग- अलग थानों में हत्या, डकैती समेत कुल छह मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि डिस्कवरी वाइन शॉप पर फायर कर हत्या के मामले में आरोपी वांछित था.

दरअसल, सुबह करीब 4.30 बजे उप-निरीक्षक ललित कुमार इंचार्ज अपराध शाखा मानेसर को सूचना मिली थी कि वांछित बदमाश वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है. बदमाश के बार गुर्जर नाका से तावडू की तरफ आने की जानकारी मिली थी. सूचना पर पुलिस टीमों का गठन किया गया. पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर तैनात हो गयीं.

नाकाबन्दी के दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया. खुद को पुलिस के बीच घिरा देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने पहले सरेंडर करने की वार्निंग दी. वार्निंग को नजरअंदाज कर आरोपी झाड़ी के पीछे से छिपकर पुलिस टीम पर दोबारा फायरिंग करने लगा.

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वांछित को धर दबोचा

बदमाश की एक गोली उप-निरीक्षक ललित की बुलेट प्रुफ जैकैट पर लगी. उप-निरीक्षक ललित ने आरोपी के पैरों की तरफ फायर किया. गोली दाहिने पैर के घुटने पर लगी. गोली लगने के बाद आरोपी मौके पर गिर गया. पुलिस ने आरोपी को काबू कर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी की पहचान सौरभ पुत्र नवलभान निवासी गांव खेड़ी बूरा, जिला चरखी दादरी के तौर पर हुई.

पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वरुण दहिया ने बताया कि 16 जून 2023 को पचगांव चौक के पास स्थित वाईन शॉप पर बदमाशों ने गोलीबारी की थी. गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गयी थी. रोहतक हत्याकांड में भी आरोपी वांछित था. 

(रिपोर्ट- राजेश यादव)

BJP Candidate List: पंजाब की तीन सीटों पर BJP की लिस्ट, आनंदपुर साहिब से सुभाष शर्मा को टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget