एक्सप्लोरर

Haryana DSP Murder: हरियाणा के नूंह में पुलिस एनकाउंटर, डीएसपी हत्याकांड में शामिल बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

DSP Surender Singh Bishnoi Murder: हरियाणा के नूंह में पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है. बदमाश के पैर में गोली लगी है.

Nuh DSP Murder: हरियाणा के नूंह में तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई (Surender Singh Bishnoi) की हत्या के बाद पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है. एनकाउंटर के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है. पुलिस की ये कार्रवाई डीएसपी की हत्या के कुछ घंटों के भीतर हुई है और एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है.

डीएसपी की हत्या पर हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल ने कहा कि यह एक गंभीर और दुखद घटना है. मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पैर में गोली लगी है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें छापेमारी कर रही हैं. सख्त कार्रवाई होगी.

हरियाणा के नूंह जिले में अवैध पत्थर खनन की जांच कर रहे एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को मंगलवार को उस समय एक ट्रक ने कुचल दिया जब उन्होंने चालक को रुकने का इशारा किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुरेंद्र सिंह ने दस्तावेज की जांच के लिए एक डंपर-ट्रक को रुकने का इशारा किया था, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाते हुए उन्हें कुचल डाला. अधिकारियों के मुताबिक, डीएसपी के चालक और सुरक्षाकर्मी ने सड़क के किनारे कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन सुरेंद्र सिंह ट्रक की चपेट में आ गए.

Haryana DSP Murder: नूंह में डीएसपी की हत्या पर CM खट्टर का एलान- शहीद का मिलेगा दर्जा, परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक मदद

पुलिस ने बताया कि सिंह को फौरन पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार, सिंह अपनी टीम के साथ तावडू के निकट पचगांव में अरावली पहाड़ियों में अवैध पत्थर खनन पर रोक के वास्ते छापे मारने गये थे और करीब 11 बजकर 50 मिनट पर उन्होंने ट्रक को देखकर रुकने का इशारा किया था. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ट्रक के चालक की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापे मार रही है.

अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2015 से, प्रतिवर्ष नूंह में अवैध खनन की करीब 50 शिकायतें दर्ज की जाती हैं. उन्होंने बताया कि खनन माफिया के सदस्यों और पुलिस के बीच अक्सर फसाद होता रहा है. हरियाणा पुलिस में डीएसपी सिंह की भर्ती 1994 में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर हुई थी और वह कुछ महीनों में ही सेवानिवृत्त होने वाले थे. मूल रूप से हिसार जिले के सारंगपुर गांव के निवासी सिंह कुरुक्षेत्र में अपने परिवार के साथ रह रहे थे.

Haryana DSP Murder: नूंह में डीएसपी की हत्या पर दीपेंद्र हुड्डा की मांग- CM कानून व्यवस्था पर जारी करें श्वेत पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget