एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरुग्राम में बीजेपी नेता की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अबतक 10 लोग गिरफ्तार

Crime News: हरियाणा STF बीजेपी नेता सुखबीर खटाना की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अबतक 10 लोगों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है.

Haryana News: हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सुखबीर खटाना की हत्या के सिलसिले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान दीपक के रूप में की गई है. दीपक सेक्टर-65 क्षेत्र के बुआपुर गांव का रहने वाला है और गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर का करीबी माना जाता है.

बीजेपी नेता की हत्या मामले में अबतक 10 लोग गिरफ्तार
एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बीजेपी नेता की हत्या के मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पिछले साल एक सितंबर को गुरुग्राम के गुरुद्वारा रोड स्थित रेमंड के शोरूम में बीजेपी नेता खटाना की हत्या कर दी गई थी. रिथोज गांव के रहने वाले सुखबीर खटाना अपने एक मित्र के साथ रेमंड के शोरूम में कपड़े खरीदने के लिए गए थे. दोनों लोगों ने जैसे ही शोरूम में प्रवेश किया, तभी चार अज्ञात बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और वहां से फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

STF ने दीपक पर रखा था 10 हजार रुपये का इनाम
एसटीएफ के मुताबिक, दीपक के खिलाफ बादशाहपुर, सेक्टर- 56, मानेसर, गुरुग्राम के भोंडसी थाने और महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी थाने में कम से कम 10 मामले दर्ज हैं.एसटीएफ ने कहा कि हत्या के इस मामले में दीपक पर 10 हजार रुपये का इनाम था. एसटीएफ ने 22 सितंबर को इस मामले में मुख्य आरोपी सुखबीर खटाना के रिश्तेदार चमन उर्फ पवन को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया कि चमन ने खुलासा किया कि खटाना ने 2008 में उसकी बहन से प्रेम विवाह किया था और इसी वजह से दोनों के बीच दुश्मनी पैदा हो गयी थी.

JJP नेता के भाई ने रची थी हत्या की साजिश
चमन ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि हत्या की योजना जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता रोहताश खटाना के भाई जोगिंदर खटाना ने रची थी. पुलिस के मुताबिक जोगिंदर ने चमन को उकसाया और उसे करीब 25 लाख रुपये भी दिए. एसटीएफ ने जोगिंदर को भी गिरफ्तार किया था और मामले में गैंगस्टर पपला गुर्जर से पूछताछ की थी. एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक जयवीर सिंह राठी ने कहा हमने बीजेपी नेता की हत्या में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: Haryana & Punjab weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी से पंजाब और हरियाणा में गिरा पारा, शुरू हुआ ठंड का तीसरा दौर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget