एक्सप्लोरर

Gurugram Crime: दुकान में सिगरेट पीने से मना करने पर शख्स ने कर्मचारी पर चलाई गोली, आरोपी फरार

Gurugram News: गुरुग्राम में एक दुकान में सुरक्षाकर्मी ने शख्स को धूम्रपान न करने का अनुरोध किया, तो उसने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया. यही नहीं शख्स ने कर्मचारियों को खूब डांटा और फटकारा भी.

Gurugram Firing: हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram) में 24 घंटे खुली रहने वाली एक दुकान में धूम्रपान करने से रोकने पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके कर्मचारी पर कथित तौर पर गोली चला दी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. शिकायत के अनुसार, शख्स शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हाथ में जलता सिगरेट लेकर सेक्टर 22 स्थित दुकान में आया. इस बीच सुरक्षाकर्मी ने उससे अंदर धूम्रपान न करने का अनुरोध किया, तो उसने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया.

सुरक्षा प्रबंधक रुपेंद्र सिंह ने बताया कि व्यक्ति ने कर्मचारियों को डांटा-फटकारा और मांग की कि कोई कर्मचारी खरीदे गए सामान को स्टोर के बाहर खड़े उसके वाहन में रखने के लिए साथ आए. इसके बाद जब गाड़ी में सामान रखा जा रहा था, तभी व्यक्ति ने अचानक पिस्तौल में गोली भरी और दुकान के सहयोगी आशीष पर चला दी. हालांकि, वह बाल-बाल बच गया. शिकायत के अनुसार शख्स ने दावा किया कि स्टोर के कर्मचारियों ने अंदर धूम्रपान करने से रोककर उसका अपमान किया है और बाद में वह अपने वाहन से मौके से फरार हो गया.

आरोपी को जल्द ही कर लिया जाएगा गिरफ्तार: पुलिस
इस सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत पालम विहार पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई और पुलिस वाहन के पंजीकरण नंबर की मदद से संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश कर रही है. जांच

अधिकारी अशोक कुमार ने कहा है कि फिलहाल जांच जारी है और संदिग्ध को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके अलावा रोहतक में भी दुकानदार से रात दो बजे सिगरेट मांगने के बाद नहीं मिलने पर शख्स ने दुकानदार का बोतल मारकर सिर फोड़ दिया. घायल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- Haryana News: हरियाणा रोडवेज बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में ड्राइवर की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget