एक्सप्लोरर

Summer Vacation: गर्मी की छुट्टियों में इस बार होमवर्क नहीं करेंगे बच्चे, मोबाइल व्रत के अलावा करेंगे ये काम

गर्मी में छुट्टियों में इस बार हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को होमवर्क नहीं दिया जाएगा. 1 जून से सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पड़ने वाली है.

Haryana News: हरियाणा के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में इस बार गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को भारी भरकम होमवर्क से मुक्ति देने की तैयारी की जा रही है.  शिक्षा विभाग ने कुछ पॉइंट्स तैयार किए है जिसके तहत अब बच्चे होमवर्क में निबंध, सुलेख, पहाड़े, गिनती दिखने लिखने-रटने के बजाय एक्सपीरियंस लर्निंग पर जोर पर जोर देंगे. यहीं नहीं ये लर्निग भी अब घर परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर करनी होगी. 

1 महीने की छुट्टियों को 4 सेक्शन में बांटा

जून में पड़ने वाली 1 महीने की गर्मी की छुट्टियों को इस बार 4 सेक्शन में बांटा गया है. जिसमें बच्चों को कुछ काम करने के लिए कहा गया है तो कुछ के लिए मनाही की गई है. जैसे- बच्चों को खाना खाते समय टीवी और मोबाइल देखने के लिए मना किया गया. इसके अलावा उन्हें एक मोबाइल का व्रत भी रखना होगा. इस व्रत में वो मोबाइल का इस्तेमान नहीं कर सकते है. वहीं परिवार के 10 लोगों के मोबाइल नंबर भी याद करने होंगे.

रसोई के मसालों को सूंघकर भी देखना होगा

इन छुट्टियों के दौरान बच्चों को अपने नाना-नानी, दादा-दादी से पूछना होगा कि उनकी शादी में कौन सी मिठाई बनी थी. इसके अलावा अपने शहर, गांव के नाम के साथ-साथ उनका पिन कोड भी याद करना होगा. यहीं नहीं घर की रसोई में रखे मसालों को छूकर और सूंघकर भी देखना होगा. बच्चों को अखबार, टीवी, नहाने के साबुन,रिफाइंड तेल, पेय पदार्थ और घर में रखी हुई चीजों की सूची बनानी होगी. यह भी देखना होगा कि घर में कितने घंटे तक पंखा चलता है. कार, बाइक रोजाना कितनी चलती है, उसमें एक महीने में कितना तेल का खर्चा हुआ. इन सबका रिकॉर्ड रखना होगा. स्कूल के टीचर्स को निर्देश दिया गया है कि वो बीच-बीच में बच्चों के बारे में उनके परिजनों से फीडबैक लेते रहे.

1 जून से पड़ने वाली है गर्मियों की छुट्टियां

आपको बता दें कि इस बार एक 1 जून से सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पड़ने वाली है. प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में करीब 11 लाख बच्चे पढ़ते हैं. प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर का कहना है कि इस बार गर्मियों की छुट्टी में बच्चे घर के परिजनों के बीच रहकर ऐसी एक्टिविटीज करेंगे जिससे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: 'सिर्फ फोटो खींचाने के लिए मैं नहीं आऊंगा', CM भगवंत मान ने बैठक से किया बॉयकॉट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget