एक्सप्लोरर

हरियाणा में BJP ने इस नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला

Mohan Lal Badoli News: मोहन लाल बडौली वर्तमान में सोनीपत के राई से विधायक हैं. उन्हें विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

Haryana BJP President: बीजेपी ने विधायक मोहन लाल बडौली को हरियाणा में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. वो सोनीपत जिले के राई से विधायक हैं. पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से लंबे समय से जुड़े रहे बडौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जगह ली है.

नायब सैनी अक्टूबर 2023 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने थे. इसके बाद इसी साल मार्च में पार्टी ने राज्य में बड़ा बदलाव किया. बीजेपी ने दुष्यंत चौटाला की जेजेपी से गठबंधन तोड़ लिया और इसके साथ ही मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. उनकी जगह नायब सिंह सैनी सीएम बने. सीएम पद की कमान संभालने के बाद से ही उनकी जगह पार्टी अध्यक्ष के लिए नए चेहरे की तलाश शुरू हो गई थी.

जेपी नड्डा से नायब सैनी की हुई मुलाकात

नायब सैनी ने सोमवार (8 जुलाई) को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि इसी मुलाकात के दौरान बडौली के नाम पर मुहर लगी.

बडौली की नियुक्ति के बाद सैनी ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर राई विधायक मोहन लाल बडौली को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हरियाणा में संगठनात्मक कार्यों को एक नई दिशा मिलेगी और फिर से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी.''

लोकसभा चुनाव भी लड़े मोहन लाल बडौली

राज्य में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले ये नियुक्ति अहम मानी जा रही है. बडौली के सामने पार्टी एकजुट रखना और लोकसभा चुनाव में पार्टी को लगे झटके के बाद उसे नई ऊर्जा देना बड़ी चुनौती है.

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में भी बडौली को सोनीपत सीट से उम्मीदवार बनाया था, हालांकि उन्हें कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा. सतपाल ब्रह्मचारी को 548682 वोट मिले थे. वहीं बडौली को 526866 वोट मिले.

हरियाणा विधानसभा चुनाव का क्या होगा रिजल्ट? दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आंकड़ों के साथ बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
'भगवंत मान को CM बने रहने का कोई अधिकार नहीं', परविंदर झोटा हत्याकांड पर बोले पायलट
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget