एक्सप्लोरर

Haryana Politics : हरियाणा में BJP-JJP गठबंधन सरकार क्या मिलकर लड़ेगी लोकसभा चुनाव? अभी तस्वीर साफ नहीं

Haryana BJP-JJP alliance : हरियाणा में बीजेपी - जजपा सरकार ठीक चल रही है पर लोकसभा चुनाव भी मिलकर लड़ेंगे इसे लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि इस पर अभी निर्णय होना है.

Chandigarh: हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने सोमवार को कहा कि बीजेपी-जेजेपी गठबंधन की स्थिति मजबूत है और अच्छा कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने पर कोई फैसला बाद में लिया जाएगा. वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह के उस सुझाव के बारे में पूछ जाने पर कि उनकी पार्टी को बीजेपी को हरियाणा में सभी लोकसभा सीटों पर अपने दम पर लड़ना चाहिए, धनखड़ ने कहा कि सही समय पर निर्णय लिया जाएगा.

जब समय आएगा तो पार्टी फैसले लेगी- धनखड़

ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि हम अभी गठबंधन में हैं. यह सवाल भविष्य से जुड़ा है, जब वह समय आएगा तो पार्टी फैसला लेगी. धनखड़ ने हाल ही में पार्टी कार्यकर्ताओं से हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों को बरकरार रखने की तैयारी करने का आग्रह किया था, यह दर्शाता है कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है. उनकी टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मौजूदा समय में  यह काल्पनिक (सवाल) है. अभी हम गठबंधन में हैं और हमारी सरकार अच्छी तरह से चल रही है.

राहुल गांधी को लेकर क्या बोले?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से अयोग्यता के सवाल पर पर उन्होंने कहा कि विपक्ष ने पूरी बात को ऐसे पेश किया जैसे कि बीजेपी ने कोई अन्याय किया हो. उन्होंने कहा कि लेकिन लोगों को अपनी 'नौटंकी' का एहसास हो गया है. इस तरह की कहानी बनाना और देश में फैलाना कांग्रेस की आदत है, लेकिन लोग समझदार हैं. हम भी इस तरह की कहानी नहीं बनने देंगे.

देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार कौन- ओपी धनखड़

ओम प्रकाश धनकढ़ ने आरोप लगाया कि पहले भी कांग्रेस ने इस कहानी को फैलाया कि कांग्रेस के लोगों ने देश की आजादी हासिल की. धनखड़ ने दावा किया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 13,500 लोगों को  फांसी की सजा हुई, उनमें से एक भी कांग्रेसी नहीं था. हजारों को 'कालापानी' (सेलुलर जेल) भेजा गया, इसके कारण एक भी कांग्रेसी जेल नहीं गया ... उन्होंने फिर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार था?" .

उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर ने 13 साल जेल में बिताए, राहुल गांधी को 11 दिन बिताने दें. आपराधिक मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी को पिछले महीने लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. धनखड़ ने कहा कि बीजेपी की राज्य इकाई छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को बी आर अंबेडकर की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी. प्रदेश बीजेपी ने छह अप्रैल को पार्टी के पांच लाख कार्यकर्ताओं के घरों पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है.

उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी के स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में पार्टी का आधार बढ़ा है और इसके कार्यकर्ता केंद्र और हरियाणा में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकारों के विकास कार्यों और जन-समर्थक योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे. रेडियो पर प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के 'मन की बातट के 100 वें एपिसोड पर हरियाणा के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100 जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें : Haryana Politics: हरियाणा में गरजे पूर्व सीएम हुड्डा, बीजेपी पर साधा निशाना, किसानों के मुद्दे पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget