एक्सप्लोरर

'मुख्यमंत्री सिर्फ कठपुतली...', दुष्यंत चौटाला का CM नायब सिंह सैनी पर हमला, अभय सिंह चौटाला ने भी लिया आडे़ हाथ

Haryana Election 2024 News: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा को लेकर जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला व इनेलो नेता अभय चौटाला की प्रतिक्रिया आई है. दोनों ही नेताओं ने बीजेपी सरकार को घेरा है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 1 अक्टूबर को हरियाणा में वोटिंग होगी और 4 अक्टूबर को मतगणना होगी. चुनाव की घोषणा के बाद से ही तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में पूर्व डिप्टी सीएम व जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जिस का हम सभी इंतजार कर रहे थे वो समय आखिरकार आ गया है. चुनावों की घोषणा हमारे प्रदेश के भविष्य को नया रूप देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है.

दुष्यंत चौटाला ने आगे लिखा, "वर्तमान सरकार का कार्यकाल अधूरे वादों, भटकते किसान-कमेरों, अवसाद में जाते युवाओं और आसमान छूती अपराध दर के साथ रुके हुए विकास के कारन सबके लिए परेशानी बना हुआ है. वर्तमान मुख्यमंत्री ने केवल कठपुतली की भूमिका निभाई है, हमने कोई प्रगति नहीं देखी है. मेरा सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं से निवेदन है कि आपसी मन-मुटाव को भूल कर यह समय एक नई शुरुआत का, नए मनोबल के साथ आगे बढ़ने का है. हम सार्थक परिवर्तन लाने और वह भविष्य बनाने के लिए तैयार हैं जिसका हमारा राज्य हकदार है. आइए एक उज्जवल कल के लिए एकजुट हों और परिवर्तन लाएं. चुनाव के आगाज़ के लिए शुभकामनाएं,  खुशहाल हरियाणा, मज़बूत समाज के लिए शुभकामनाएं."

अभय सिंह चौटाला की भी आई प्रतिक्रिया
हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों को 1 महीने पहले राहत देने के लिए हम चुनाव आयोग के आभारी हैं. 10 साल के शासनकाल में लोग सबसे ज्यादा परेशान थे. बीजेपी ने प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ाया है, खासकर अलग-अलग समय में अलग-अलग समुदाय के लोगों को अलग-थलग करने की कोशिश की गई. 

अभय सिंह चौटाला ने आगे कहा कि पिछले साल मेवात में दंगे भड़काने की कोशिश की हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर प्रदेश को बांटना चाहा. वक्त रहते हुए सारी चीजें लोगों के सामने आ गई कि सब के पीछे सरकार खुद लगी हुई है. सरकार ने एक षडयंत्र रचा औऱ उसमें कामयाब भी हुए. मुख्यमंत्री थे मनोहर लाल खट्टर बड़े वादे से कहते थे दूध का दूध औऱ पानी का पानी करूंगा, दंगों के पीछे कौन है उसकी जानकारी पूरे प्रदेश को दूंगा.

उन्होंने ये भी कहा कि मैं हरियाणा के हर व्यक्ति की सुरक्षा नहीं कर सकता. जो सरकार प्रदेश के लोगों को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकती उसे रहने का कोई अधिकार नहीं. अभय चौटाला ने कहा कि बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने का दावा करती है लेकिन मुझे लगता नहीं 20 का आंकड़ा भी पार कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: Haryana Election 2024: 'झूठ के पांव नहीं होते और ये..', CM नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर बोला हमला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget