एक्सप्लोरर

Haryana Vidhan Sabha Chunav: हरियाणा में होगी जाति जनगणना! विधानसभा चुनाव के बीच कुमारी सैलजा का बड़ा वादा

Haryana Vidhan Sabha Chunav: हरियाणा में एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. इससे पहले कांग्रेस महासचिव और सांसद कुमारी सैलजा ने जाति आधारित जनगणना को लेकर बड़ा वादा किया है.

Haryana Caste Census News: हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. सोमवार को कहा कि वह वादा करती हैं कि अगर उनकी पार्टी  हरियाणा में विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आती है तो जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी. कुमारी सैलजा ने दावा किया कि देश के 74 प्रतिशत लोगों ने जाति आधारित जनगणना कराने की मांग का समर्थन किया है.

कुमारी सैलजा ने कहा, “दलित विरोधी, आरक्षण विरोधी बीजेपी को इसे रोकने के सपने देखने बंद कर देने चाहिए.” पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी.” हरियाणा में एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. इस चुनाव में कांग्रेस की नजर बीजेपी को सत्ता से हटाने पर है.

नशे की लत के शिकार हो रहे हैं युवा- सैलजा

इससे पहले कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में युवा नशे की लत के शिकार हो रहे हैं और राज्य के 22 में से 13 जिले इस समस्या से बुरी तरह प्रभावित हैं. सिरसा से सांसद ने यह भी कहा कि पंजाब और राजस्थान की सीमा से लगे हरियाणा के इलाकों में मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के मामले अधिक हैं.  सैलजा ने एक बयान में आरोप लगाया कि हिसार, सिरसा, भिवानी-महेंद्रगढ़, अंबाला और कुरुक्षेत्र प्रभावित हैं और इसी तरह उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे निर्वाचन क्षेत्रों जैसे करनाल, सोनीपत, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी मादक पदार्थ बड़े पैमाने पर बेचे जा रहे हैं.

कांग्रेस सांसद ने कहा कि एक समय दूध और दही के लिए प्रसिद्ध हरियाणा की स्थिति अब भयावह हो गई है.  उन्होंने कहा, “आंकड़े इस स्थिति की पुष्टि करते हैं. राज्य के 22 जिलों में से 13 जिले मादक द्रव्यों के दुरुपयोग से बुरी तरह प्रभावित हैं और मादक पदार्थों की तस्करी के लिए प्रमुख केंद्र बन गए हैं. सरकार इस मुद्दे पर निष्क्रिय रही, और अगर उन्होंने कार्रवाई की होती, तो मादक पदार्थों के तस्कर इस भूमि पर काम नहीं कर पाते.”

'बीजेपी सरकार ने हरियाणा को उड़ता हरियाणा में बदल दिया'

सैलजा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहला कदम राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में काम करना होगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री सैलजा ने कहा कि पंजाब को ‘उड़ता पंजाब’ के नाम से जाना जाता था और अब बीजेपी सरकार ने बढ़ते नशे के खतरे के कारण हरियाणा को ‘उड़ता हरियाणा’ में बदल दिया है.  उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को बार-बार चेताया, लेकिन नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय सरकार राहगीरी, सरकारी उत्सव और बाइक सफारी जैसे आयोजनों में व्यस्त रही.”

कांग्रेस नेता ने कहा, “आज सरकार का ‘स्वापक नियंत्रण ब्यूरो’ मानता है कि राज्य के 22 में से 13 जिले गंभीर नशे की गिरफ्त में हैं. हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र में विदेशों से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है.” सैलजा ने कहा कि सिर्फ 13 जिले ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश नशे का अड्डा बन चुका है और सरकार को हरियाणा के युवाओं की कोई चिंता नहीं है.  

कुमारी सैलजा ने दावा किया, “अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान बीजेपी सरकार ने राज्य को मादक पदार्थ, अपराध और बेरोजगारी का केंद्र बना दिया है.”  उन्होंने कहा, “सिरसा में एक के बाद एक युवा नशे की ज्यादा खुराक के कारण मर रहे हैं. सिंथेटिक ड्रग्स अब शहरों के अलावा गांवों तक पहुंच गया है.” उन्होंने कहा कि राज्य में नशा मुक्ति केन्द्रों की स्थिति भी खराब है तथा मनोचिकित्सकों की भी कमी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget