एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने का किया दावा, 'BJP की तुलना...’

Haryana Assembly 2024: लोकसभा चुनाव में 5 सीटों पर जीत के बाद कांग्रेस नेताओं ने अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया है. दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी बड़ा दावा किया है.

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: पिछले लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी सीटों पर हारने वाली कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत दर्ज की है. हरियाणा कांग्रेस अपनी जीत से काफी उत्साहित नजर आ रही है. इसी कड़ी में रोहतक लोकसभा सीट से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हरियाणा ने इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश दिया है. 

प्रदेश की सभी 90 के 90 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का बीजेपी की तुलना में वोट बढ़ा है, 78 सीटों पर 25,000 वोटों से अधिक की बढ़ोतरी, बाक़ी 12 में भी बढ़ोतरी हुई. 

रोहतक सीट पर दर्ज की बड़ी जीत
बता दें कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक लोकसभा सीट पर बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी अरविंद शर्मा को 345298 लाख वोटों से हरा दिया. दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 783578 वोट मिले तो वहीं अरविंद शर्मा 438280 वोट ही हासिल कर पाए.

‘सभी सीटों पर जीत का परचम लहराएगी’
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने भी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पूरी मजबूती से तैयारी कर रही है वो सभी सीटों पर जीत का परचम लहराएगी. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के नतीजों से स्पष्ट है कि कांग्रेस का वोट शेयर बढ़ा है. प्रदेश का राजनीतिक माहौल कांग्रेस के पक्ष में है. जो विधानसभा चुनावों के लिहाज से शुभ संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

जनता अब बदलाव चाहती है- दीपेंद्र सिंह हुड्डा
वहीं सिरसा लोकसभा सीट से सांसद कुमारी शैलजा ने भी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनना तय है. प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है. आगामी विधानसभा चुनावों में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनना तय है. 

यह भी पढ़ें: Gurugram Murder: गुरुग्राम में पत्नी के चरित्र पर शक, गला दबाकर हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव 2027: इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे को टिकट, इस पार्टी से लड़ेगा चुनाव
पंजाब चुनाव 2027: इंदिरा गांधी के हत्यारे के बेटे को टिकट, इस पार्टी से लड़ेगा चुनाव
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget