एक्सप्लोरर

'अनिल विज की हालत देखकर सिर्फ दुआ कर सकते हैं', कांग्रेस ने शेयर किया गुस्से वाला वीडियो

Haryana Election 2024 News: अनिल विज ने बीरेंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि 47 सीटों तक पीएम नरेंद्र मोदी ने हमें पहुंचाया, उन्होंने हिंदुस्तान में सरकार बनाई. बीरेंद्र सिंह की औकात क्या थी?

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद विपक्ष जहां सत्ताधारी बीजेपी पर हमला बोल रहा है वहीं सीएम नायब सिंह सैनी भी उनपर पलटवार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसी बीच हरियाणा कांग्रेस की तरफ से अब बीजेपी के नेताओं को निशाने पर लिया गया है. हरियाणा कांग्रेस के एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा गया कि कुलदीप बिश्नोई कह रहे हैं कि उनकी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा है, रामविलास शर्मा राज्यसभा न भेजे जाने की कसक निकाल रहे हैं.

हरियाणा कांग्रेस के एक्स ओर से एक्स पर आगे लिखा गया, "कैप्टन साहब और धनखड़ साहब खुद लाइन में लगे हुए हैं. और विज साहब की हालत देखकर तो आप सिर्फ दुआ ही कर सकते हैं. भाजपा अपनी छलनी के छेद देखें." दरअसल, बीजेपी की तरफ से कांग्रेस को लगातार आपसी खींचतान को लेकर घेरा जाता है, जिसपर अब कांग्रेस की तरफ से पलटवार किया गया है.

अनिल विज ने चौधरी बीरेंद्र सिंह पर बोला था हमला
इससे पहले हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह पर हमला बोल चुके हैं. दरअसल, बीरेंद्र सिंह ने जींद के उचाना में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने 2-4 विधायकों वाली बीजेपी को 47 तक पहुंचाया उनपर बीजेपी का कोई एहसान नहीं है.

बीरेंद्र सिंह के इस बयान पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि 47 सीटों तक पीएम नरेंद्र मोदी ने हमें पहुंचाया, उन्होंने हिंदुस्तान में सरकार बनाई. आपकी (बीरेंद्र सिंह) औकात क्या थी? पीएम मोदी ने आपको मंत्री बनाया, जबकि कांग्रेस ने आपको बाहर निकाला था. अगर आपका कोई कद होता तो आप कांग्रेस क्यों छोड़ते. शर्म आनी चाहिए ऐसी बात कहते हुए.

वहीं अनिल विज ने दावा किया कि बीजेपी पूर्व बहुमत से अकेले सरकार बनाएगी. इसके अलावा बीजेपी और आरएसएस के बीच खींचतान के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि मैंने 40-50 साल तक संगठन के साथ काम किया है. मैंने आज तक बीजेपी और आरएसएस में कभी खींचतान नहीं देखी. ये तो विरोधी इस प्रकार की बातें उड़ाते हैं. हमेशा बीजेपी और आरएसएस में सामंजस्य रहा है और रहेगा. क्योंकि विचारधारा के तहत हम काम करते हैं.

यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट लड़ेंगी हरियाणा विधानसभा चुनाव? कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद मिले संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget