एक्सप्लोरर

Faridabad: रोडरेज में कार सवार ने ऑटो चालक को पीट-पीटकर मारा, 3 दिन पहले ही काम करने शहर आया था पीड़ित

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक की कार से ऑटो टकरा गई. युवक इतना तैश में आ गया कि ना केवल उसने ऑटो ड्राइवर की पिटाई कर दी बल्कि उसका ऑटो लेकर भी भाग गया.

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद (Faridabad) में एक बार फिर रोडरेज (Road Rage) का ममला सामने आया है. जिसमें एक कार सवार ने ऑटो चालक को इतना मारा कि उसकी जान चली गई. मृतक तीन दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से फरीदाबाद अपना ऑटो लेकर पैसे कमाने आया था लेकिन उसे क्या पता था कि वह पैसे कमाने नहीं बल्कि मौत के मुंह के जा रहा है जहां से वह कभी वापस नहीं आएगा. 

फरीदाबाद के नगला चौक पर गुरुवार देर शाम एक ऑटो और कार की हल्की सी टक्कर हो गई. टक्कर के बाद कार सवार ने ऑटो चालक को बुरी तरह से पिटा और उसका ऑटो भी लेकर भाग गया. वहां मौजूद लोगों ने ऑटो चालक को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

मृतक की बहन ने पुलिस को दी शिकायत
फरीदाबाद के मुजेसर थाने के SHO दर्पण सिंह ने बताया कि मृतक की बहन नीरज देवी जो कि नंगला एनक्लेव में रहती है. उसने पुलिस को शिकायत दी. उसने बताया कि उसका भाई 32 वर्षीय बंटी जो तीन दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से फरीदाबाद ऑटो चलाकर पैसे कमाने आया था. वह जब देर शाम तक घर नहीं आया तो उसकी तलाश करने नंगला चौक के पास गई तो वहां खड़े ऑटो चालक ने बताया कि बंटी का ऑटो एक कार से हल्का सा टच हो गया था तो कार चालक ने उतर कर उसे बहुत मारा और उसका ऑटो लेकर भाग गया.

बोल-सुन नहीं सकती मृतक की पत्नी
झगड़े के बाद उसको अस्पताल ले जाया गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उसकी बहन नीरज देवी ने बताया कि बंटी के तीन बच्चे हैं उसकी बीवी ना बोल सकती है ना सुन सकती है. अब उनके घर में कमाने वाला कोई भी नहीं है. इसकी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी चालक का पता लगा लिया है. 

फरीदाबाद के मुजेसर थाने के SHO दर्पण सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक जिसने झगड़ा किया था वह 24 वर्षीय युवक है जिसे पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी और उसकी कार को भी जल्द बरामद कर लेगी. SHO दर्पण सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103 A के तहत मामला दर्ज कर लिया है. (राजेश यादव की रिपोर्ट) 

ये भी पढ़ें- हरियाणा के मंत्री बनवारी लाल का तंज, 'हुड्डा के शासन में बंद हुई थी ओल्ड पेंशन स्कीम'
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget