एक्सप्लोरर

Haryana Politics: हरियाणा AAP मुखिया सुशील गुप्ता के निशाने पर खट्टर सरकार, बोले- ‘ऐसे हालात किसी के लिए अच्छे नहीं’

Haryana News: आप नेता डॉ. सुशील गुप्ता ने खट्टर सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि कब आप नींद से उठेंगे और नशे की गर्त में प्रदेश झुकता जा रहा है. उसपर कब ध्यान देंगे.

Haryana News: हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में अवैध नशा हर गांव, शहर, गली, मौहल्ले में खुले तौर पर बिकने लगा है. हालात इतने भयंकर हो गए कि अवैध नशा बेचने वाले लोगों का विरोध करने पर आम आदमी पार्टी की सिरसा से जिला पार्षद संदीप कौर के जेठ को गोली मार दी गई. चिट्टे का नशा बेचने वाले आरोपियों ने सिरसा जिले के गांव रोड़ी(कालावालीं) निवासी 35 वर्षीय पालाराम पर हमला कर उनकी हत्या कर दी.

आप नेता ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की
आप नेता डॉ. सुशील गुप्ता ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर साहब राजनेताओं के नशे के अवैध व्यापार को संरक्षण और पुलिस-प्रशासन की शह एवं लचर व्यवस्था के बिना नशा इस कद्र तक बढ़ना मुमकिन नहीं है और स्थिति दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है. ये स्थिति सभी हरियाणा वासियों के लिए बेहद चिंताजनक है. गुप्ता ने सीएम खट्टर को घेरते हुए कहा कि कब आप नींद से उठेंगे और नशे की गर्त में जो हरियाणा झुकता जा रहा है. उसपर आप कब कार्रवाई करेंगे. सुशील गुप्ता ने पुलिस प्रशासन और डीजीपी हरियाणा से भी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. ऐसी कार्रवाई करें कि लोगों को नसीहत मिल सके. उन्होंने कहा कि जिन आरोपियों ने पालाराम की हत्या की है वो खुले में घुम रहे है. परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारने की धमकी दे रहे है. ऐसे हालात किसी भी प्रदेश के लिए अच्छे नहीं है.

जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर भी खट्टर सरकार को घेरा
AAP हरियाणा अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों के लिए भी प्रदेश सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में हर तरफ नशा बेचा जा रहा है, नकली शराब को ब्रांडेड बोतलों में डाल कर बेचा जा रहा है. इतना सब होने के बावजूद हरियाणा सरकार कोई कार्यवाही नहीं कर रही है, आखिर क्यों? आने वाली पीढ़ी को रोजगार देने की बजाय नशे के अंदर झोंक देने का काम BJP सरकार कब तक करती रहेगी. 

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर सुखबीर सिंह बादल का AAP पर निशाना, CM मान को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget