एक्सप्लोरर

हरियाणा को रेलवे का तोहफा, 126 किलोमीटर बिछेगी नई लाइन, 17 नए स्टेशन से इन जिलों को होगा फायदा

हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार किया जा रहा है. इसके तहत प्लान A और B तैयार किए गए है. इन प्लानों के तहत 17 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे. साथ ही 126 किलोमीटर की नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी.

Haryana News: हरियाणा को रेलवे (Railway) ने दिलाली पर बड़ा तोहफा दिया है. राज्य में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार किया जा रहा है. इसके लिए दो प्लान A और B तैयार किए गए हैं. प्लान A में 5 नए रेलवे स्टेशन और B के तहत 12 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे. इसके तहत राज्य में 17 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे. इस योजना के तहत 126 किलोमीटर की नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी. वहीं इससे राज्य के 5 जिलों के लोगों को सीधा लाभ होगा. साथ ही राज्य के पर्यटन उद्योग पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा.

प्लान A में कनेक्टिविटी लाइन
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के प्लान-A में पांच नए रेलवे स्टेशनों (बुलावत, चांडाला डांगावास, पचगांव, मानेसर और न्यू पाटली) के साथ 30 किलोमीटर मार्ग की लंबाई शामिल है. पाटली और सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) में रेलवे नेटवर्क के लिए 11.4 किलोमीटर की कनेक्टिविटी लाइन और न्यू तौरू में डीएफसी नेटवर्क के लिए 4.8 किलोमीटर की कनेक्टिविटी लाइन शामिल है.

प्लान B में 12 नए रेलवे स्टेशन
प्लान-B में 12 नए रेलवे स्टेशनों के साथ 96 किलोमीटर मार्ग की लंबाई और तीन इंटरचेंज पॉइंट (न्यू पृथला, असौदह और न्यू हरसाना कलां) पर रेलवे नेटवर्क और डीएफसी नेटवर्क के लिए 6.28 किलोमीटर की कनेक्टिविटी लाइनों को शामिल किया गया है.

जारी हुआ नोटिफिकेशन
CS की ओर से सभी पांच जिलों (पलवल, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत) के लिए 20-E नोटिफिकेशन (भूमि अधिग्रहण की घोषणा) जारी कर दी गई है. परियोजना के प्लान A (बी/डब्ल्यू धुलावत और बडसा) के लिए 66 प्रतिशत भूमि और प्लान B (शेष भाग) के लिए 10 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण किया गया है.

जमीन अधिग्रहण पर काम शुरू
नई रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के कार्य में तेजी लाने का काम शुरू हो गया है. चीफ सेक्रेटरी की ओर से पांच जिले पलवल, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत के डीसी को इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं. यह परियोजना हरियाणा ऑर्बिटल रेल कोरिडोर (HORC) पलवल को सोनीपत से जोड़ेगी.

ये भी पढ़ें- 
Punjab News: सीएम Bhagwant Mann का आरोप- सरकार के कामकाज में राज्यपाल कर रहे 'हस्तक्षेप', राजभवन ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget