एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम के कई इलाकों में 24 घंटे के लिए नहीं होगी पानी की सप्लाई, जानें वजह

Gurugram Water Supply: गुरुग्राम शहर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का मरम्मत किया जाएगा. इस वजह से प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे पानी को स्टोर कर रख लें क्योंकि पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी.

Gurugram News: अगर आप गुरुग्राम (Gurugram) में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम शहर में 15 और 16 जनवरी के बीच पानी की आपूर्ति (Water Supply) बाधित रहेगी. दरअसल, शहर में 15 जनवरी की सुबह 11 बजे से 16 जनवरी की सुबह 11 बजे तक डब्ल्यूटीपी चंदू बुढेढ़ा की मास्टर जलापूर्ति बंद रहेगी. ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे पानी की बर्बादी न करें और ना ही व्यर्थ में बहाएं. अपने दैनिक कार्यों के लिए पानी को स्टोर करके रख लें. बताया जा रहा है कि मरम्मत के लिए ट्रीटमेंट प्लांट (Treatment Plant) को बंद किया जा रहा है जिस वजह से पानी की आपूर्ति रोकी जा रही है.

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) की ओर से डब्ल्यूटीपी चंदू बुढेड़ा में वाल्व और नॉन-रिटर्न वाल्व (एनआरवी) के प्रतिस्थापन के साथ-साथ अन्य रखरखाव कार्य करने के लिए 24 घंटे तक कार्य किया जाएगा. इसके लिए 15 जनवरी को सुबह 11 बजे से 16 जनवरी सुबह 11 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. इस वह से इस अवधि के दौरान 24 घंटे के लिए इस जल उपचार संयंत्र से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी.

इन क्षेत्रों में नहीं होगी पानी की सप्लाई, प्राधिकरण ने जारी किया नोटिस
24 घंटे के दौरान गुरुग्राम के कई सेक्टरों और कुछ ग्रामीण इलाकों में भी पानी की आपूर्ति पर असर पड़ेगा. जीएमडीए द्वारा इसको लेकर बकायदा नोटिस जारी किया गया है. जिसमें बताया गया है कि इस अवधि में सेक्टर-4, 5, 7, 9, 11, 12, 81 से 115, दयानंद कॉलोनी, पुराना गुरुग्राम, लक्ष्मण विहार, छोटी माता और सेक्टर-51 के बूस्टिंग स्टेशन, सेक्टर 42-74, गांव बादशाहपुर सहित अन्य सेक्टर में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी. प्राधिकरण ने क्षेत्र के सभी निवासियों से अनुरोध किया और साथ ही उन्हें सलाह दी है कि शटडाउन अवधि के दौरान सूखे की स्थिति से बचने के लिए पानी का उपयोग सही तरीके से करें. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-  Gurugram Illegal Mining: अवैध खनन किए जाने पर होगी सख्त कार्यवाही, 132 वाहन जब्त, ड्रोन से हो रही निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget