एक्सप्लोरर

Gurugram Illegal Mining: अवैध खनन किए जाने पर होगी सख्त कार्यवाही, 132 वाहन जब्त, ड्रोन से हो रही निगरानी

Illegal Mining: गुरूग्राम में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के जिला उपायुक्त ने आदेश दिए हैं. अवैध खनन सामग्री ले जा रहे 132 डंपर, टैक्टर ट्राली आदि वाहनों को जब्त किया जा चुका है.

Gurugram News: साइबर सिटी गुरूग्राम में अवैध खनन (Illegal mining) करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के जिला उपायुक्त ने आदेश दिए हैं. इस दौरान अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहे 132 वाहनों को भी जब्त किए गए हैं.

खनन समाग्री ले जा रहे वाहन किए जब्त

गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा है कि जिला में खनन सामग्री ले जाने वाले भारी वाहनों तथा अवैध खनन की नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है. इस साल में जब्त किए गए वाहनों से 78 लाख 95 हजार की राशि वसूल की गई है.

वीसी के माध्यम से जुड़े डीसी

डीसी निशांत कुमार यादव आज वीसी के जरिए हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में आयोजित हुई खनन एवं भूगर्भ विज्ञान विभाग की बैठक से जुड़े हुए थे. इस वीडियो कांफ्रेंस में डीसी ने बताया कि गुरूग्राम जिला में कुछ स्थानों पर जमीन से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है. जिसको रोकने के लिए खनन विभाग का उड़नदस्ता पूरी तरह से सक्रिय है और जिला में अप्रैल माह से अब तक विभिन्न मार्गों पर छापेमारी करते हुए ओवरलोड व अवैध खनन सामग्री ले जा रहे 132 डंपर, टैक्टर ट्राली आदि वाहनों को जब्त किया जा चुका है. इन मामलों में 32 एफआईआर दर्ज करवाई गई है. 

27 लाख 27 हजार 510 रुपए किए वसूल

डीसी बताया कि मिट्टी ले जाने वाले वाहनों से 51 लाख 68 हजार 99 रूपए तथा ओवरलोड व बगैर ई-रवाना के पत्थर ले जा रहे वाहनों को पकड़ कर उनसे 27 लाख 27 हजार 510 रूपए वसूल किए गए हैं.

ड्रोन से रखी जाएगी नजर

गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि इस समय जिला में तीस स्टोन क्रशर चल रहे हैं, जो कि पड़ोसी राज्यों से भारी पत्थर लाकर इनकी पिसाई करते हैं. गुरूग्राम जिला के किसी भी पहाड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से पत्थर का खनन नहीं किया जा रहा है. एनजीटी के निर्देशानुसार जिला में अरावली वन क्षेत्र को संरक्षित रखने के लिए पूरा प्लान तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि खनन विभाग की अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति गांवों की पंचायती भूमि में मिट्टी की खुदाई ना करे.

वीसी में मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि ओवरलोड चल रहे डंपरों को पकड़ने के लिए पुलिस फोर्स को हर जिला में तैनात किया जाए. उन्होंने कहा कि भविष्य में जीपीएस सिस्टम व ड्रोन से अवैध खनन पर निगरानी रखी जाएगी. इस मौके पर एसडीएम रविंद्र यादव, जिला खनन अधिकारी अनिल कुमार, एसीपी प्रियांशु दीवान, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय चौधरी, क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय यादव, यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार, एसएचओ अरविंद, अरावली संरक्षण बोर्ड के सदस्य पी.के. गौड़ इत्यादि मौजूद रहे. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Punjab Politics: राजा वडिंग का इशारों-इशारो में नवजोत सिद्धू पर निशाना, बोले- ‘जो खेल बिगाड़ेंगे उन्हें...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल
पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल
'बेटे का संस्कार तब तक नहीं करूंगा जब तक...', मानसा ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या पर बोले पिता
'बेटे का संस्कार तब तक नहीं करूंगा जब तक...', मानसा ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या पर बोले पिता
मानसा में परमिंदर सिंह झोट्टा की हत्या, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गई गोली?
मानसा में परमिंदर सिंह झोट्टा की हत्या, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गई गोली?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget