एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरुग्राम में राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 20 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन, जानें- पूरा प्रोसेस

Haryana State Level Women Award: गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा.

Haryana News: गुरुग्राम (Gurugram) में महिला और बाल विकास विभाग की ओर से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली इच्छुक महिलाएं 20 नवंबर तक अपने आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला और बाल विकास विभाग के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं.

गुरुग्राम के डीसी निशांत कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र और बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा. वहीं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा. अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाली एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू और नर्स, महिला खिलाड़ी, राजकीय कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला महिला उद्यमी को 21-21 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.

कहां जमा कर सकते हैं फॉर्म?

डीसी निशांत कुमार यादव ने स्पष्ट किया है कि पुरस्कार के लिए पात्र अभ्यर्थी 20 नवंबर तक अपने नामांकन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला और बाल विकास विभाग के कार्यालय गुरुग्राम में जमा करवा सकते हैं, जो जिला स्तरीय रिकमेंडिंग कमेटी संस्तुति के साथ इन नामांकनों को जिला कार्यक्रम अधिकारी निदेशक, महिला और बाल विकास विभाग के हरियाण के कार्यालय को पहली दिसंबर 2023 तक भेजेंगे.

योग्यता और शर्त यहां से करें डाउनलोड

निशांत कुमार यादव ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर महिला और बाल विकास विभाग के कार्यालय में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए डब्लूसीडीएचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर विजिट करते हुए पुरस्कार के लिए योग्यताएं और शर्तें डाउनलोड की जा सकती हैं.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- Gurugram News: गुरुग्राम में 9 सालों में CM विंडो पर मिलीं 8 हजार से ज्यादा शिकायतें, जानें- कैसे करता है काम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget