एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरुग्राम में बेसमेंट की खुदाई के दौरान ढही मिट्टी, दबकर एक मजदूर की मौत, दो घायल

Gurugram Accident: गुरुग्राम में सेक्टर 92 में बेसमेंट की खुदाई करते समय अचानक मिट्टी गिर गई. इस दौरान तीन मजदूर दब गए. एक मजदूर की मौत हो गई और दो घायल हो गए.

Gurugram News: गुरुग्राम में सेक्टर-92 में बिल्डर की साइट पर बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से तीन मजदूर दब गए जिसमें से एक की मौत हो गई जबकि दो को सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गुरुग्राम में सेक्टर 92 में बेसमेंट की खुदाई करते समय अचानक मिट्टी गिर गई. इस दौरान तीन मजदूर दब गए. एक मजदूर की मौत हो गई और दो घायल हो गए. घायलों सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना की सूचना पाकर सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची.
 
सेक्टर-92 के गांव मेवका में सिग्नेचर ग्लोबल का प्रोजेक्ट चल रहा है. इसमें करीब 50 फीट बेसमेंट का निर्माण करने के लिए खुदाई की जा रही थी. मंगलवार शाम को खुदाई करते हुए अचानक मिट्टी ढह गई, जिसमें तीन मजदूर दब गए.

वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची. जब तक मिट्टी में दबे मजदूरों को निकाला गया, तब तक एक मजदूर की मौत हो गई थी. जिसकी पहचान झारखंड के रहने वाले 31 वर्षीय सिद्धू मरांडी के रूप में हुई.

मजदूर की मौत से गुस्साए अन्य मजदूरों ने यहां हंगामा करना शुरू कर दिया. शव को ले जाने के लिए मौके पर आई एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ कर दी गई. जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. दूसरी एंबुलेंस बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

आरोप है कि बिल्डर द्वारा यहां काम तो कराया जा रहा था, लेकिन मजदूरों को सुरक्षा का कोई भी उपकरण मुहैया नहीं कराया गया था. एसीपी शिव अर्चन शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि मजदूरों को काम करने के लिए कोई सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे.

(राजेश यादव)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget