एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में भयानक एक्सीडेंट से चार लोगों की मौत, अस्थियां विसर्जित करके लौटते समय हादसा

Gurugram Road Accident: गुरुग्राम में केएमपी एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. सीकर से लौट रहे परिवार की कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई.

Road Accident In Gurugram: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के फर्रुखनगर एरिया में केएमपी पर आज एक बड़ा हादसा हो गया, इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही जान चली गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. सेमवार को यहां कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर भीषण सडक़ दुर्घटना में 3 महिलाओं समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार राजस्थान के सीकर का रहने वाला परिवार गढ़ गंगा से अपने परिवार के एक सदस्य की अस्थियां प्रवाहित करके घर जा रहा था. सोमवार दोपहर करीब दो बजे केएमपी पर फर्रुखनगर निकास टोल के पास उनकी अर्टिगा कार ने एक कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार परिवार के सभी छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. 

 4 लोगों की मौके पर ही हो गई मौत
सूचना पाकर फर्रुखनगर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इस दौरान देखा कि 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतकों में राजस्थान के सीकर जिले के नीमका थाना हसामपुर निवासी ब्रिजेश कौशिक (52), उनकी पत्नी सुनीता (48), उनकी मां कमला देवी (74) और उनके भाई की पत्नी किरण कौशिक (46) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान मृतक ब्रिजेश कौशिक के भाई राकेश कौशिक के बेटे हिमांशु (24) और आकांशु (20) के रूप में हुई है.

निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. हादसे के बाद चालक फरार हो गया. उसकी गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे हैं.

घायलों का इलाज चल रहा है अस्पताल में
फरुखनगर थाना के एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हमने टैंकर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. एक्सीडेंट होने के बाद कैंटर चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है. एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि जल्द ही वह केंद्र चालक को गिरफ्तार कर लेंगे.

एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चारों मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेज दिया गया है. इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है इसके अलावा मौके से फरार हुए पेंटर चालक की धर पकड़ में पुलिस टीम को लगा दिया गया है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले CM सैनी का तोहफा, इन कर्मचारियों के वेतन में होगा इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget