एक्सप्लोरर

Monu Manesar News: राजस्थान की जेल में बंद मोनू मानेसर को एक बार फिर हरियाणा लाने की तैयारी, सामने आई ये बड़ी वजह

Gurugram News: नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोप में राजस्थान के भरतपुर की जेल में बंद मोनू मानेसर को एक बार फिर हरियाणा लाया जाएगा. 25 सितंबर को हरियाणा पुलिस उसे पेशी वारंट के आधार पर लेकर आएगी.

Haryana News: हरियाणा के नूंह में हिंसा भड़काने और राजस्थान के नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर की परेशानियां अब और बढ़ने वाली है. हरियाणा पुलिस ने बीते मंगलवार को मोनू मानेसर को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उसे नूंह कोर्ट में पेश किया गया. नूंह कोर्ट में पेशी के बाद उसे नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोप में राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया था. मोनू मानेसर को दो दिन रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने उसे भरतपुर की जेल में भेज दिया है. वहीं अब पुलिस अब बार फिर मोनू मानेसर को हरियाणा लाने की तैयारी में है.

25 सितंबर को लाया जाएगा पटौदी
गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि वह कथित गोरक्षक मोनू मानेसर उर्फ मोहित यादव को पटौदी पुलिस थाने में उसके खिलाफ दर्ज एक मामले में पेशी वारंट के आधार पर राजस्थान से यहां लाएगी. पुलिस ने एक बयान में कहा कि मानेसर के खिलाफ यहां भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 147 (दंगा) के तहत प्राथमिकी दर्ज है. एक अदालत ने शनिवार को आदेश दिया कि मामले की जांच के लिए मानेसर को 25 सितंबर को पेशी वारंट पर पटौदी पुलिस थाना लाया जाए.

हरियाणा और राजस्थान में दर्ज है मामले
दरअसल, राजस्थान पुलिस ने मोनू मानेसर पर नासिर (25) और जुनैद (35) की हत्या का मामला दर्ज किया है. उसपर कुछ लोगों ने हरियाणा के नूंह में हाल में हुई हिंसा को भी भड़काने का आरोप लगाया था। मानेसर को मंगलवार को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था. नूंह की एक अदालत से राजस्थान पुलिस ने उसका ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया था, जिसके बाद उसे पड़ोसी राज्य की पुलिस को सौंप दिया गया था. 

नासिर-जुनैद की हत्या का 8 दिन पहले ही बना था प्लान
आपको बता दें कि मोनू मानेसर ने राजस्थान पुलिस के सामने नासिर-जुनैद हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उसने बताया कि नासिर-जुनैद को सबक सिखाने के लिए 8 दिन पहले ही गैंग ने पूरी प्लानिंग कर ली गई थी. जुनैद और नासिर को कब और कहां से उठाना है यह पहले ही तय हो चुका था. वहीं नासिर-जुनैद हत्याकांड में जब उसका नाम आया तो वो बैंकॉक में फरारी काटने चला गया था.

यह भी पढ़ें: Punjab News: संगरूर से 2 KM दूर दिखा खतरनाक तेंदुआ, लोगों में डर का माहौल, लाठियां-डंडे लेकर रखी जा रही नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
Punjab Politics: पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब में कलह से कैसे उभरेगी कांग्रेस? पूर्व सीएम ने बता दिया फॉर्मूला!
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget