एक्सप्लोरर

Gurugram: फर्जी कागजात से NRI की 40 करोड़ की जमीन की कराई रजिस्ट्री, पुलिस ने SI समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Gurugram News: NRI ने पुलिस शिकायत में उसने बताया था कि, कुछ लोगों ने एसपीआर रोड स्थित गांव बेगमपुर खटोला जिला गुरुग्राम में उनकी जमीन के फर्जी कागज तैयार करके उन्हें पंजीकृत कराया है.

Haryana News: गुरुग्राम (Gurugrm) में एक एनआरआई (NRI) की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है. गुरुग्राम में एक एनआरआई शख्स की करीब 40 करोड़ रुपये की 15 कनाल 2 मरला जमीन के फर्जी कागजात तैयार करके उसकी रजिस्ट्री कराने का गुरुग्राम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस के एक एसआई समेत 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. पकड़े गए आरोपियों ने इस 40 करोड़ की जमीन को मात्र 6.6 करोड़ रुपये में खरीदना दिखाकर जीपीए तैयार करवा लिया था. गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने जानकारी दी कि, एक मार्च 2022 को पूर्ण मनचन्दा नाम के व्यक्ति ने पुलिस आयुक्त गुरुग्राम को शिकायत दी थी.

शिकायत में उसने बताया था कि, कुछ लोगों ने एसपीआर रोड स्थित गांव बेगमपुर खटोला जिला गुरुग्राम में उनकी जमीन के फर्जी कागज तैयार करके उन्हें पंजीकृत कराया है. इसके साथ-साथ पूर्ण मनचंदा ने यह भी लिखा कि, उनकी करोड़ों की जमीन को हड़प लिया गया है. इस शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने जांच की और 16 मार्च 2022 को आरोपियों के खिलाफ थाना बादशाहपुर में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया. वर्तमान पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने इस केस में एक एसआईटी गठित की व एसआईटी को इस केस से संबंधित दस्तावेज, आरोपियों के बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए थें.

पकड़े गए आरोपियों में एक पुलिसकर्मी भी

गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बॉक्स ने यह भी बताया कि, एसआईटी ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए चार आरोपियों को इस केस में गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान सुभाष चंद गांव टोडापुर हेलीमंडी गुरुग्राम, टोनी गांव टोडापुर, संजय गोस्वामी रिकॉर्ड कीपर तहसील कालकाजी दिल्ली व गुरुग्राम के सूर्य विहार के भीम सिंह राठी के रूप में हुई है. पीड़ित पूर्ण मनचन्दा की शिकायत पर इस केस में जांच के दौरान जालसाजों को फायदा पहुंचाने वाले ईओडब्ल्यू शाखा में तैनात एसआई प्रदीप द्वारा भी आरोपियों से रुपये लेने का खुलासा हुआ है. पुलिस ने एसआई प्रदीप समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

फर्जी तरीके से कागज किए गए तैयार

गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने यह भी बताया कि, आरोपियों द्वारा योजनानुसार सबसे पहले सुभाष चन्द द्वारा जमीन का सजरा, मुटेशन व सेलडीड इत्यादि दस्तावेज हासिल की गई. टोनी ने कालकाजी तहसील में अपनी जान-पहचान का फायदा उठाकर रिकॉर्ड रूम में अस्थायी कर्मचारी संजय से मिला. अक्टूबर-2021 में संजय ने टोनी को वर्ष-1996 की असल बही दे दी. इसके बाद फर्जी जीपीए तैयार की गई और फर्जी जीपीए की कॉपी साल 1996 की असल बही में लगा दी गई. इसके बाद पुलिस या जांच में एक-एक परत का खुलासा होता रहा और पुलिस आरोपियों को पकड़ती रही.

(गुरुग्राम से राजेश यादव की रिपोर्ट)

Punjab Rail Roko Protest: पंजाब में आज किसान करेंगे 'रेल रोको' प्रदर्शन, बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का मांगा मुआवजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget