एक्सप्लोरर

Gurugram: 7 घंटे बाद पकड़ा गया आदमखोर तेंदुआ, हमले में एक शख्स को किया घायल

Gurugram Leopard Attack: गुरुग्राम से खूंखार तेंदुआ के लाइव अटैक की तस्वीरें आई हैं. इस हमले में तेंदुए ने एक युवक को घायल कर दिया लेकिन लगभग 7 घंटे बाद इस आदमखोर को पकड़ लिया गया.

Gurugram News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के नरसिंहपुर गांव में बुधवार सुबह उस समय दहशत का माहौल हो गया जब गांव के एक व्यक्ति ने गांव के अंदर तेंदुए को देखा. गांव में तेंदुए की सूचना आग की तरह फैल गई उसके बाद गुरुग्राम पुलिस और वन्यजीव विभाग को दी गई जिसके बाद दोनों विभागों की टीमें पूरे दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे. सबसे पहले टीम को तेंदुआ सुबह करीब 8 बजे एक घर में जाता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद पुलिस और अन्य टीमों ने मिलकर जाल लगाने की कोशिश की लेकिन तब तक तेंदुए ने अपने आप को घिरा देखकर वहां से भागने की कोशिश की. इस दौरान तेंदुए ने सबसे पहले तो एक शीशे के पीछे से वीडियो बना रहे रिपोर्टर पर हमला करने की कोशिश की लेकिन शीशा मजबूत होने की वजह से तेंदुआ अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया. उसके बाद तेंदुआ गांव के दूसरे घर की तरफ भागा इस दौरान तेंदुए ने एक युवक को बुरी तरह जख्मी कर दिया.

तेंदुए ने युवक पर किया अटैक

गांव में तेंदुए द्वारा युवक को घायल करने की खबर के बाद गांव में और डर का माहौल हो गया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ आसपास इकट्ठा होने लगी. वहीं पुलिस को भी लोगों को दूर करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन उसी दौरान तेंदुआ एक घर के बेडरूम में जा छिपा. उसको कमरे में घुसते वक्त लोगों ने देख लिया तो तुरंत ही कमरे का दरवाजा बंद कर दिया गया. तेंदुए को बेहोश करने के लिए कमरे की उस तरफ की दीवार में छेद किए गए जिस तरफ तेंदुआ छिपा बैठा था फिर उसी छेद में ट्राएंगल्स करने के लिए इंजेक्शन दिया गया लेकिन तेंदुए पर जब एक डोज़ का कोई असर नहीं हुआ तो फिर उसे दूसरी डोज़ दी गई और बेहोशी की हालत में तेंदुए को पिंजरे में डाला गया. लेकिन दो डोज लगने के बाद भी तेंदुआ जोर जोर से दहाड़ रहा था.

7 घंटे के बाद तेंदुए पर काबू पाया गया

गुरुग्राम में लगभग 7 घंटे के बाद तेंदुए की दहशत का अंत हुआ. हालांकि तेंदुए के अटैक से घायल हुए युवक को अस्पताल में भिजवा दिया गया है जो पूरी तरह स्वस्थ हैं. जानकारी के अनुसार तेंदुआ जंगली इलाके से खाने की तलाश में रिहायशी इलाके में आ गया था.

ये भी पढ़ें: Gurugram: भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दावा- 'हरियाणा में बनने जा रही कांग्रेस की सरकार' बीजेपी-जेजेपी पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget