एक्सप्लोरर

Gurugram: अवैध वसूली के आरोप में पूर्व सरपंच, चार होमगार्ड और दो एसपीओ गिरफ्तार, खनन विभाग का भय दिखाकर करते थे वसूली

Nuh: ओवरलोड वाहन चालकों से अवैध वसूली करने के आरोप में पुलिस ने एक पूर्व सरपंच समेत दो एसपीओ, चार होमगार्ड के जवानों को गिरफ्तार किया है. दोनों एसपीओ को बर्खास्त कर दिया गया है. 

Nuh News: नूंह जिला में पत्थरों से भरे ओवरलोड वाहन चालकों से अवैध वसूली करने के आरोप में पुलिस ने एक पूर्व सरपंच समेत दो एसपीओ, चार होमगार्ड के जवानों को गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ पुन्हाना थाना में केस दर्ज किया गया है. दोनों एसपीओ को बर्खास्त कर दिया गया है. 

पूर्व सरपंच पर लगा आरोप

जिला के गांव बडेड के पूर्व सरपंच असलम पर मुख्य आरोप है कि वह नांगल राजस्थान से पत्थर ले जाने वाले ओवरलोड डंपर चालकों को पुलिस और खनन विभाग का भय दिखाकर अवैध वसूली करता था. खनन विभाग के दो कर्मचारियों समेत चार होमगार्ड व दो एसपीओ उसकी मदद करते थे. जिस पर नूंह पुलिस ने पूर्व सरपंच असलम, दो एसपीओ समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नूंह पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि बीते शनिवार को एक टीम पुन्हाना थाना के अंतर्गत गश्त के दौरान मालहाका मोड़ पर मौजूद थी. इस दौरान सूचना मिली कि बड़ेड गांव के रहने वाले असलम नांगल राजस्थान से पत्थर ढोने वाले डंपरों चालकों को पुलिस और खनन विभाग का बिना बिल, लोड व ओवरलोड चालान का भय दिखाकर डोंडल नाके पर अवैध वसूली कर रहा है. जिसे मौके पर काबू किया जा सकता है. सबूत के तौर पर उसके मोबाइल में भी चालकों से संबंधित चैटिंग मिलेगी.

सूचना के बाद पुलिस पहुंची नाके पर

सूचना के बाद पुन्हाना थाना के अंतर्गत चंदड़ाका चौकी पुलिस की एक टीम डोंडल नाके पर पहुंची. जहां खड़ा एक युवक पुलिस को देख तेज कदमों से चलने लगा. जिसको पुलिस के जवानों ने काबू किया. उसने पूछताछ में अपनी पहचान असलम पुत्र सरदार खान निवासी बड़ेड थाना पुन्हाना बताई.

पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान ओवरलोड वाहनों के चालकों से पुलिस और खनन विभाग के नाम पर अवैध वसूली करने का जुर्म स्वीकार किया. साथ ही बताया कि खनन विभाग के कर्मचारी रविंद्र और प्रेम समेत नाका डोण्डल पर तैनात एसपीओ व होमगार्ड भी इस अवैध वसूली में शामिल है. पुन्हाना थाना पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी असलम को नियमानुसार कोर्ट में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है. अवैध वसूली के इसी मामले में आरोपी एसपीओ इलियास व रविंदर, होमगार्ड बिसराम, फज्जर, जावेद और साकिर की भी गिरफ्तारी की गई है. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Gurugram: ‘स्वाभिमानी हूं, अब कांग्रेस में नहीं जा सकता’, बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget