एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम में महिला ने भाई के साथ मिलकर लिव-इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट, तवे से दिया वारदात को अंजाम

Gurugram Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम के टिकरी गांव में एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर की तवे से हमला कर हत्या कर दी. महिला और उसका पार्टनर पिछले छह सालों से साथ रह रहे थे.

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला पर अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या का आरोप लगा है. महिला पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर अपने भाई की मदद से हत्या की वारदात हो अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार टिकरी गांव में हत्या को अंजाम दिया गया. इसमें महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर के सिर और गर्दन पर तवे से हमला करके उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने बताया कि अशोक विहार गुरुग्राम की रहने वाली 34 वर्षीय नीतू उर्फ निशा पिछले करीब छह सालों से 28 वर्षीय विक्की के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी. आरोपी महिला शादीशुदा है, वो अपने पति से अलग रह रही थी. उसका एक 15 साल का बच्चा भी है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और अदालत ने उसे एक दिन की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं महिला का भाई अभी फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है.

विक्की का शव शुक्रवार की देर रात कच्ची कॉलोनी के एक घर से बरामद किया गया था. मृतक के भाई ने हत्या का मामला दर्ज करवाया था. इसके बाद पुलिस ने सदर पुलिस स्टेशन में धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की थी. सदर पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर अर्जुन देव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने मामले का खुलासा किया और रविवार को घाटा गांव से नीतू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके कब्जे से विक्की का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है.

शराब पीने के बाद हुआ था झगड़ा

SHO ने कहा कि आरोपी नीतू उर्फ निशा ने खुलासा किया है कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को वह और उसका भाई विक्की के कमरे में पहुंचे. उसके भाई और विक्की ने शराब पी और बाद में उनके बीच झगड़ा हो गया. इसी बीच नीतू ने तवे से विक्की की गर्दन और सिर पर हमला कर दिया और विक्की की मौत हो गई. अपराध को अंजाम देने के बाद वह पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक का मोबाइल लेकर भाग गई. SHO इंस्पेक्टर अर्जुन देव ने कहा महिला से पूछताछ जारी है. वहीं उसके भाई को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: MP में चुनाव खत्म होने के बाद जीतू पटवारी को राज्य से बाहर अहम जिम्मेदारी, कांग्रेस का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget