एक्सप्लोरर

MP में चुनाव खत्म होने के बाद जीतू पटवारी को राज्य से बाहर अहम जिम्मेदारी, कांग्रेस का ऐलान

Punjab Lok Sabha elections: पंजाब में लोकसभा की सभी 13 सीटों पर 1 जून को आखिरी चरण में वोटिंग होनी है. इससे पहले चुनावों को लेकर कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है.

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने पंजाब की नौ लोकसभा सीटों के लिए ऑब्जर्वर का ऐलान किया है. इसके तहत पटियाला लोकसभा सीट के लिए मणिकम टैगोर, गिरीश चोडनकर को जालंधर, जीतू पटवारी को होशियारपुर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क को फरीदकोट, केजी जॉर्ज को अमृतसर, गुरुदासपुर और जालंधर, नितिन राउत को फिरोजपुर और सुनील केदार को फेतहपुर साहिब सीट का ऑब्जर्वर बनाया है.

पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं. पंजाब में सभी सीटों पर आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा. सभी पार्टियां राज्य में चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकने में जुटी है.

पंजाब में दिलचस्प है मुकाबला

पंजाब में चुनावी मुकाबला इस बार काफी दिलचस्प होने वाला है. पंजाब में मुख्य रुप से चार पार्टियां चुनाव मैंदान में हैं. इनमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल है. कुछ सीटों पर बीएसपी भी चुनाव लड़ रही है. पंजाब में आपसी सहमति से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि दोनों दल दिल्ली समेत कई राज्यों में साथ चुनाव लड़ रही है. 

पंजाब में मौजूदा वक्त में आम आदमी पार्टी की सरकार है. पंजाब में सीएम भगवंत मान आप सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों को गिनाने में जुटे हैं और सभी सीटों पर जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं. उधर, कृषि कानूनों पर विरोध के बीच SAD ने एनडीए से नाता तोड़ लिया था. अब दोनों पार्टियां बीजेपी और अकाली दल भी अकेले-अकेले चुनाव मैदान में है.

पंजाब में बड़े चेहरे कौन-कौन?

बठिंडा सीट पर शिरोमणि अकाली दल ने बादल परिवार की बहू और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को टिकट दिया है. आप ने यहां गुरमीत सिंह खुड्डिया को उतारा है. बीजेपी ने यहां पूर्व आईएएस अफसर परमपाल कौर को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू को टिकट दिया है. पटियाला में बीजेपी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को उतारा है. यहां कांग्रेस ने धर्मवीर गांधी को टिकट दिया है. आप ने यहां बलबीर सिंह को टिकट दिया है. 

लुधियाना में रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी के टिकट से चुनाव मैदान में हैं तो वहीं इस सीट पर कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को टिकट दिया है. खडूर साहिब सीट 'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख अमृतपाल सिंह निर्दलीय चुनावी मैदान मे है. अकाली दल ने यहां विरसा सिंह वल्टोहा को टिकट दिया है.

साल 2019 में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली?

पंजाब में साल 2019 में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा था. पिछले चुनाव कांग्रेस राज्य की 8 लोकसभा सीटों जीत हासिल करने में कामयाब रही थी. जबकि शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी को 2-2 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं, आम आदमी पार्टी के खाते में एक सीट आई थी.

ये भी पढ़ें:

राज बब्बर को लेकर संजय सिंह का बड़ा बयान, हमारी पार्टी अलग हो सकती है लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget