एक्सप्लोरर

Gurugram Murder Case: गुरुग्राम में युवक की हत्या मामले में एसीपी ने दिया बड़ा अपडेट, दो और आरोपी गिरफ्तार

Gurugram Murder: गुरुग्राम में ऑटो चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Gurugram Murder Case: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में ऑटो चालक की हत्या के मामले में आज दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अब तक इस हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपियों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गुरुग्राम सोहना के एसीपी अभिलक्ष जोशी ने बताया कि एक महिला ने थाना शहर सोहना गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत में बताया था कि वह गांव रायसीना गुरुग्राम की रहने वाली है. इसका लड़का कुलदीप जिसकी उम्र 27 वर्ष है और वह धुनेला से सोहना ऑटो रिक्शा चलाता है.

महिला ने बताया कि 5 अगस्त को उसका लड़का ऑटो रिक्शा लेकर घर से गया था और शाम तक वापस नहीं आया. इस दौरान इनको पता चला कि उसके लड़के का ऑटो रिक्शा सोहना रोड पर जीडी गोयंका यूनिवर्सिटी के पास खड़ा है तो ये ऑटो रिक्शा के पास पहुंचे और आसपास पता किया लेकिन उसके लड़के का कुछ पता नहीं चला. प्राप्त शिकायत पर थाना शहर सोहना गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया.

एसीपी अभिलक्ष जोशी ने बताया कि लापता हुए युवक का शव बरामद किया गया. मृतक के ताऊ की शिकायत पर पुलिस ने हत्या से संबंधित धाराएं और जोड़ दी. एसीपी सोहना अभिलक्ष जोशी ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस द्वारा इस मामले में कार्यवाही करते हुए मर्डर की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी वीरेंद्र उर्फ अजय निवासी सांप की नगली को कल गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा इसी मामले में गुरुग्राम पुलिस ने आज दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

एसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ में पता चला है कि मृतक कुलदीप का आरोपी वीरेन्द्र उर्फ अजय के नजदीक के रिश्ते में एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपी वीरेन्द्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले तो मृतक कुलदीप की रैकी की तथा मौका पाकर अगवा कर उसकी हत्या कर दी. एसीपी सोहना ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय को कल गिरफ्तार कर लिया था और आज उसके दो और साथियों को सांप की नंगली गांव से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया जहां 2 दिन के पुलिस डिमांड पर लिया गया है. 

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Elections: हरियाणा में दीपेंद्र सिंह हुड्डा की राज्यसभा सीट खाली, चुनाव की तारीख घोषित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget