एक्सप्लोरर

Gurugram Lok Sabha Election: नाराजगी दूर, कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा, 'राज बब्बर का दूंगा पूरा साथ'

Gurugram Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस पार्टी ने गुरुग्राम लोकसभा सीट से राज बब्बर को टिकट दिया है. इस बात से नाराज़ कैप्टन अजय सिंह यादव को राज बब्बर ने मना लिया है.

Haryana Lok Sabha Election 2024: गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट नहीं मिलने से रुष्ट हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को प्रत्याशी राज बब्बर ने मना लिया. सोमवार को उनकी चुनावी जनसभा में भी कैप्टन अजय सिंह यादव ने शिरकत करके उनका तन-मन-धन से साथ देने की बात कही.
 
चुनावी जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने कैप्टन अजय यादव को अपना समधी भी बताया. राज बब्बर ने कैप्टन अजय सिंह यादव की तमाम नाराजगी को दूर करते हुए कहा कि कैप्टन अजय यादव का नाम कांग्रेस की लिस्ट में था, लेकिन किन्हीं कारणों से कट गया. 

'गुरुग्राम वासियों को नहीं मिल पाई है मूलभूत सुविधाएं'
उन्होंने कहा कि गुरुग्राम लोकसभा सीट से राज बब्बर नहीं, बल्कि कैप्टन अजय सिंह यादव चुनाव लड़ रहे हैं. इस दौरान राज बब्बर ने राव इंद्रजीत सिंह पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों से सांसद रहते हुए गुरुग्राम में कोई विकास का काम नहीं किया. ना ही वह मूलभूत सुविधाएं लोगों को दे पाए सड़क सीवर अस्पताल और यूनिवर्सिटी तक की सौगात अभी गुरुग्राम वासियों को नहीं मिल पाई है.

'सांप्रदायिक ताकतों को मिलकर हराना पड़ेगा' 
राज बब्बर को भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने आश्वासन विश्वास और भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ हैं. टिकट कटने का उन्हें दुख जरूर है, कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि देश का संविधान खतरे में है. सांप्रदायिक ताकतों को मिलकर हराना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, मल्लिार्जुन खडग़े व राहुल गांधी के साथ मैं खड़ा हुआ हूं, वे मेरे नेता हैं. 

'कांग्रेस पार्टी ने देश हित में 5 गांरटी दी हैं'
राहुल गांधी ने देश बचाने के लिए यात्रा की है. 4000 किलोमीटर चल के हर गरीब, किसान मजदूर के आंसू पोछने का कार्य उन्होंने किया है. मैं उनकी मेहनत बेकार नहीं करवाना चाहता. पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसको बखूबी निभाऊंगा. कांग्रेस पार्टी ने देश हित में 5 गांरटी दी हैं. कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र देश हित में बनाया है न कि पूंजीपति दोस्तों के लिए.

 राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: जिला प्रशासन अलर्ट! बाल विवाह रोकने के लिए बैंक्वेट हॉल, पुजारी, सरपंच, नंबरदार को करनी होगी निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget