एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरुग्राम में हजारों ITI पास युवाओं को मिला रोजगार, ADC ने जॉब नहीं देने वाली कंपनियों से कही ये बात

Gurugram ITI Jobs News: गुरुग्राम के एडीसी हितेश कुमार मीणा ने कहा कि जॉब मेलों में जो भी युवा आएं, कंपनियां आगे आकर उनका अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं और उनकी सहायता करें.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) के विकास सदन में राष्ट्रीय प्रशिक्षुता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुग्राम के एडीसी हितेश कुमार मीणा (Hitesh Kumar Meena) ने की. मीणा ने कहा कि आईटीआई (ITI) पास छात्रों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिलाने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने कार्यक्रम में निजी कंपनियों के आए अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक आईटीआई पास युवाओं को नौकरी मिल सके, इसकी कोशिश की जाए.

विकास सदन में जिलास्तरीय आत्मनिर्भर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए एडीसी मीणा ने कहा कि इस समय जिले के सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी कंपनियों में 2200 से अधिक आईटीआई पास विद्यार्थी रोजगार प्राप्त कर चुके हैं, जिन युवाओं का काम कंपनी को पसंद आता है, उनको यहां स्थाई रूप से भी रोजगार दिया जा रहा है. एडीसी ने कहा कि जिन कंपनियों ने बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अभी तक प्रशिक्षु अधिनियम के तहत युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया है. उनको एक बार अंतिम चेतावनी दी जाती है कि वे इन युवाओं को रोजगार प्रदान करें.

गुरुग्राम के 1348 विभाग और कंपनियां पंजीकृत

एडीसी ने बताया कि कंपनी अपने स्टॉफ की संख्या के अनुपात में 2.5 से 15 प्रतिशत तक प्रशिक्षुओं को रोजगार प्रदान कर सकती हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकारी विभाग अपने स्टॉफ के अनुपात में दस प्रतिशत तक संख्या में युवाओं को रोजगार देते हैं. अभी तक नेशनल अप्रेंटिसशिप के पोर्टल पर गुरुग्राम जिले के 1348 विभाग और कंपनियां पंजीकृत हैं. इनमें से 345 ने आईटीआई पास युवाओं को एक साल के लिए नौकरी पर रखा हुआ है. जिले की 189 कंपनियां इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. वहीं 156 कंपनी अभी तक एक भी युवा को रोजगार नहीं दे पाई हैं. 

राष्ट्रीय प्रशिक्षुता कार्यक्रम निभा रहा है अहम भूमिका

एडीसी मीणा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि रोजगार सृजन की दिशा में राष्ट्रीय प्रशिक्षुता कार्यक्रम अहम भूमिका निभा रहा है. उन्होंने कहा कि जॉब मेलों में जो भी युवा आएं, कंपनियां आगे आकर उनका अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं और उनकी सहायता करें. इस बैठक में आईटीआई की अनुदेशक रजनी वर्मा, सुरेश कुमार, जेके जिंदल सहित अनेक कंपनियों के प्रतिनिधि और विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- Haryana Politics: किसानों की धान खरीद का भुगतान ना होने पर कांग्रेस का हमला, भूपेंद्र हुड्डा ने खट्टर सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget