एक्सप्लोरर

Gurugram Crime News: पलवल से पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, मर्डर केस में लंबे समय से थी तलाश

Gurugram Crime: गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम ने 5 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को एक मार्च 2024 को गांव पृथला जिला पलवल से गिरफ्तार किया. आरोपी हत्या में मामले में फरार चल रहा था.

Gurugram News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में हत्या के केस में फरारी के दौरान एक ईनामी बदमाश द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है. हरियाणा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपये का ईनाम भी रखा था. कई दिनों से उसकी तलाश में पुलिस घूम रही थी. शुक्रवार को लूट का यह आरोपी गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़ गया. 

दरअसल, 25 अक्टूबर, 2023 को एक व्यक्ति ने सेक्टर-65 थाना पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि 24/25 अक्टूबर की रात को वह गाड़ी में जा रहा था. इस दौरान राजेश पायलट चौक के निकट गाड़ी पंचर होने के कारण वह गाड़ी से उतर गया. वहां पर मुंह पर कपड़ा बांधे 2 व्यक्ति बाईक पर सवार होकर आया. दोनों ने हथियार दिखाकर एटीएम कार्ड छीन लिया और एटीएम कार्ड के जरिए जबरन उसके बैंक खाते से रुपए निकलवा लिए. बाईक पर सवार होकर फरार हो गए. थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी.

पलवल से गिरफ्तार

अपराध शाखा सेक्टर-40 के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए एक फरवरी 2024 को वारदात को अंजाम देने में शामिल रहे रिन्कू नामक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 हजार रुपयों की नकदी बरामद की थी. आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की. 

आरोपी घोषित अपराधी 

इसके बाद पुलिस टीम ने वारदात को अन्जाम देने में शामिल रहे दूसरे वांछित व 5 हजार रुपयों के ईनामी बदमाश को एक मार्च 2024 को गांव पृथला जिला पलवल से दबोच लिया. आरोपी की पहचान सचिन उर्फ कुक्की (24) के रुप में हुई. वह जिला नूंह के रोजकामेव थाना के अंतर्गत गांव खलीलपुर का रहने वाला है. इस आरोपी से पुलिस पूछताछ में पता चला कि उसने व उसके साथी आरोपी रिंकू ने उसकी की बाईक पर सवार होकर लूट करने की वारदात को अंजाम दिया. 

आरोपी सचित उर्फ कुक्की के खिलाफ गुरुग्राम में लूट के 2 केस, 1 केस अवैध हथियार रखने को लेकर जिला नूंह में दर्ज किया गया है. अदालत द्वारा वह जमानोत्तर व उद्घोषित अपराधी भी घोषित है. गुरुग्राम पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपयों का ईनाम भी है.

(-राजेश यादव की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget