एक्सप्लोरर

Gurugram: टोल प्लाजा प्रबंधन को देना होगा 10 हजार रुपये का जुर्माना, उपभोक्ता फोरम का फैसला

Toll Tax News: नारनौल से रेवाड़ी आने के दौरान काठुवास टोल प्लाजा पर उपभोक्ता से ज्यादा राशि वसूल ली गयी. शिकायत करने के बावजूद टोल प्लाजा प्रबंधन ने संज्ञान नहीं लिया.

Gurugram Toll Tax: उपभोक्ता से ज्यादा टोल की राशि वसूलना टोल प्लाजा प्रबंधन को महंगा पड़ गया. मामले की सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता फोरम रेवाड़ी ने अहम फैसला सुनाया है. टोल प्लाजा प्रबंधन को 10 हजार रुपये का हर्जाना के साथ मुकदमे का खर्च भी देना होगा.

उपभोक्ता फोरम ने ली गई अधिक टोल राशि भी वापस करने का आदेश दिया है. अधिवक्ता कैलाश चंद ने बताया कि उपभोक्ता रामकिशन सैनी निजी गाड़ी से 13 सितम्बर 2022 को परिवार सहित नारनौल जा रहे थे. गाड़ी काठुवास टोल प्लाजा पर पहुंची.

टोल प्लाजा ने वसूली उपभोक्ता से ज्यादा राशि

फास्ट टैग से नियमानुसार 65 रुपए का भुगतान ऑटोमैटिक कट गया. उपभोक्ता रामकिशन उसी दिन शाम 8:17 बजे वापस आ गए. नारनौल से रेवाड़ी आने के दौरान दोबारा गाड़ी काठुवास टोल प्लाजा पर पहुंची. नियमानुसार फास्ट टैग से 35 रुपये ऑटोमैटिक कटने थे.

24 घंटे में वापसी करने पर आधे पैसे लेने का प्रावधान है. काठुवास टोल प्लाजा ने 35 रुपये के बजाय 65 रुपये काट लिये. अधिक राशि की वसूली मामले की शिकायत करने पर टोल प्लाजा कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया. 

उपभोक्ता फोरम ने लगाया 10 हजार का हर्जाना
 
अधिवक्ता का कहना है कि उपभोक्ता ने इस बारे में एक कानूनी नोटिस भी टोल प्लाजा प्रबंधन को भिजवाया था. नोटिस प्राप्त होने के तुरंत बाद टोल टैक्स प्लाजा एक्शन में आया. 35 रुपए की राशि शिकायतकर्ता के खाते में जमा कर दी गयी. तब तक शिकायतकर्ता उपभोक्ता फोरम से गुहार लगा चुका था. उसका मकसद भी था कि टोल टैक्स वाले आमजन को परेशान करना बंद करे.

उपभोक्ता फोरम ने टोल प्लाजा प्रबंधन को तलब किया. दोनों पक्षों की तरफ से जोरदार बहस हुई.

उपभोक्ता फोरम ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कड़ा आदेश दिया. आदेश के मुताबिक टोल प्लाजा प्रबंधन उपभोक्ता को 10 हजार रुपये का भुगतान करेगा. 9 प्रतिशत ब्याज के साथ बतौर हर्जाना भी शामिल किया जाएगा. 

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

Lok Sabha Election 2024: 'सार्वजनिक स्थानों से राजनीतिक विज्ञापनों को फौरन हटाएं', डीसी ने अधिकारियों को दिये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget