एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'सार्वजनिक स्थानों से राजनीतिक विज्ञापनों को फौरन हटाएं', डीसी ने अधिकारियों को दिये आदेश

Gurugram Lok Sabha Seat: गुरुग्राम में लोकसभा चुनाव के लिए 25 मई को मतदान कराये जायेंगे. हरियाणा की सभी 10 सीटों पर एक चरण में मतदान होंगे. गुरुग्राम प्रशासन एक्टिव मोड में है.

Haryana Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद गुरुग्राम प्रशासन एक्टिव मोड में है. डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने चुनाव प्रचार से संबंधित सभी होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, वॉल पेंटिंग को फौरन हटाने के निर्देश दिये.

उन्होंने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर संपत्ति दुरुपयोग विरूपण अधिनियम में मुकदमा चलाने को कहा. जिला निर्वाचन अधिकारी ने लघु सचिवालय सभागार में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बैठक बुलायी थी.

लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बैठक

बैठक में नगर निगम और पंचायत विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे. उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में बिना अनुमति के लगाए गए प्रचार सामग्री को फौरन दीवारों या सार्जवनिक स्थलों से हटाया जाए. उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला में निर्धारित स्थानों पर पोस्टर, बैनर, होर्डिंग, प्रचार सामग्री लगाए जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि लिस्ट विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी से ली जा सकती है.

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए आदेश

किसी भी सरकारी भवन की दीवार पर चुनाव प्रचार से संबंधित सामग्री नहीं लगी होनी चाहिए. सार्वजनिक स्थानों में चुनिंदा जगहों पर सामग्री लगाने की अनुमति है. डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत किसी निजी भवन पर प्रचार सामग्री लगाई जाती है तो इसके लिए भवन मालिक से अनुमति लेनी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को संपन्न करवाने के लिए अधिकारी अपनी ड्यूटी के प्रति सतर्क रहें. जिला में संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की जाए.

ताकि शांतिपूर्वक मतदान करवाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया जा सके. डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि नए वोट के आवेदन पर जल्द से जल्द सत्यापन का काम होना चाहिए. ताकि सूची में नव मतदाताओं के नाम दर्ज किए जाएं. नए मतदाताओं तक वोटर आईडी कार्ड डाक विभाग के माध्यम से भिजवाए जाएं. वोटर्स क्यू एप को लागू करने के लिए बादशाहपुर और गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में तैयारी पूरी कर ली जाएं.

दोनों हलकों के बीएलओ को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा. बादशाहपुर के एसडीएम विश्वजीत चौधरी, सोहना के एसडीएम सोनू भट्ट, गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र कुमार, पटौदी के एसडीएम होशियार सिंह, नगराधीश कुंवर आदित्य विक्रम, एमसीजी की संयुक्त आयुक्त सुमन भांकर, विजय यादव, अखिलेश कुमार, नरेश, ओएसडी टू डीसी प्रीति रावत, ओएसडी टू कमिश्नर सिमरन, बीडीपीओ नरेश कुमार, निर्वाचन तहसीलदार राजेंद्र सिंह, डीआईओ विभू कपूर, संतलाल, राजपाल मोर उपस्थित रहे. 

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

दिल्ली के रामलीला मैदान में कल I.N.D.I.A गठबंधन की होगी मेगा रैली, मंत्री बलबीर सिंह का दावा- 'टूटेंगे सारे रिकॉर्ड'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget