एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे 2 ईरानी नागरिक गिरफ्तार, अमेरिकी डॉलर समेत ये सामान बरामद

Haryana News: गुरुग्राम में दो ईरानी नागरिक बिना पासपोर्ट और वीजा के रह रहे थे. दोनों फर्जी दस्तावेज बनाकर पैसों का लेनदेन करते थे. सीएम फ्लाइंग और क्राइम यूनिट ने दोनों को धर दबोचा है.

Gurugram News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में दो ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. सीएम फ्लाइंग और क्राइम यूनिट ने मिलकर रेड की और दो ईरानी नागरिकों को बिना पासपोर्ट वीजा के रहने पर गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उनके कब्जे से नकली दस्तावेज भी बरामद किए हैं. गुरुग्राम में बिना वीजा और पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने के बाद भी गुरुग्राम में दो ईरानी नागरिक रह रहे थे. फर्जी दस्तावेज बनाकर और हवाला के माध्यम से पैसों का लेन-देन वे करते थे. शुक्रवार (23 फरवरी) को जिला गुरुग्राम में सीएम फ्लाइंग गुरुग्राम और क्राईम यूनिट गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना केआधार पर छापेमारी करके उन्हें गिरफ्तार किया. 

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी इंद्रजीत यादव ने बताया कि सीएम फ्लाइंग को काफी समय से सूचनाएं मिल रही थी कि सेक्टर 49 एरिया में दो ईरानी नागरिक बिना वीजा और पासपोर्ट के रह रहे हैं. जब टीम मकान नंबर 268 के दूसरी मंजिल साउथ सिटी 2, क्यू 1 ब्लॉक में पहुंची तो दो ईरानी नागरिक अवैध रूप से ठहरे पाये गये. ईरान निवासी पुरिया सिराज के पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो चुकी थी. वीजा भी समाप्त होने के बाद उसके पास वैध नहीं था. उसके भाई मोहम्मद मुगानी के वीजा की भी अवधि समाप्त हो चुकी थी. दोनों ईरानी नागरिकों को मकान मालिक की तरफ से बिना सी फार्म और पुलिस वेरिफिकेशन के 16 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर रखा हुआ था.

जांच में पुलिस को क्या चला पता? 

जांच के दौरान ईरानी नागरिक पुरिया सिराज के कब्जे से एक ही नंबर का अब्दुल मुकर्रम के नाम से बना सेक्टर 49 गुरुग्राम के पते और दिल्ली के पते का बना हुआ आधार कार्ड मिला. जिस पर पुरिया सिराज की फोटो लगी हुई थी. दिल्ली का ड्राइविंग लाइसेंस, गुरुग्राम का वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ईरान का बना इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, हरियाणा परिवार पहचान पत्र और कर्नाटक बैंक लापत नगर दिल्ली के खाते की पासबुक और डेबिट कार्ड उसके पास से मिले.

दूसरे युवक मोहम्मद मुगानी से चेकिंग के दौरान लाजपत नगर दिल्ली पते का आधार कार्ड मिला, जो मोहम्मद हनीफ नाम से बना हुआ था. उस पर फोटो मोहम्मद मुगानी की लगी हुई पाई गई. पैन कार्ड मोहम्मद हनीफ के नाम से पाया गया. दोनों ईरानी नागरिक बिना पासपोर्ट वीजा के पिछले एक साल से रह रहे थे. उनकी उम्र करीब 24/25 साल है. उनकी तरफ से हरियाणा और दिल्ली के दस्तावेज भी मिलीभगत करके फर्जी तौर पर बनवाये गये.

पकड़े गए ईरानी नागरिकों के पास अमेरिकी डॉलर भी मिले. सीएम फ्लाइंग के डीएसपी इंद्रजीत यादव ने बताया कि जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने पूछताछ में बताया कि हवाला के माध्यम से पैसों का लेनदेन करके अपना कमीशन लेते थे. उनके पास से पांच मोबाइल, 18730 रुपये, 514 अमेरिकन डॉलर, दो सोने की अंगूठी, एक कान की बाली और 7 घड़ी बरामद हुई हैं. दोनों ईरानी नागरिक अपनी पहचान छुपाकर रह रहे थे. उनके खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)  

ये भी पढ़ें: Gurugram News: दोस्त की बर्थडे पार्टी में दोस्त को मारी थी गोली, अब आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget