एक्सप्लोरर

Gurugram Air Pollution: प्रदूषण की वजह से गैस चैंबर बनता जा रहा गुरुग्राम, बच्चों और बुजुर्गों को डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Gurugram Pollution: वायु प्रदूषण की वजह से गुरुग्राम में जहरीले कोहरे का गुब्बार नजर आ रह है. इसकी वजह से लोगों को मुश्किलें बढ़ गई हैं और आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही है.

Gurugram News: दिल्ली से सटा साइबर सिटी गुरुग्राम अब गैस चैंबर बन चुका है. हर तरफ जहरीला कोहरा छाया हुआ है. गुरुग्राम में प्राइमरी तक सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. जिधर भी देखो, जहरीले कोहरे का गुब्बार नजर आता है. जहरीले कोहरे के चलते आंखों में जलन और सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी है. बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रहने का नोटिस जारी दिया गया है.

बता दें कि प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इस प्रदूषण से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानियां हो रही हैं. बाहर निकलो तो आंखों में जलन और बड़े बुजुर्गों को फेफड़ों में इंफेक्शन होने लगा है. इसके चलते डॉक्टर ने भी बच्चों और बुजुर्गों को घर में रहने की सलाह दी है.

डॉक्टर ने दी सावधानी बरतने की सलाह

बढ़ते प्रदूषण को लेकर क्या-क्या एहतियात बरतने चाहिए, इसके लिए एबीपी न्यूज़ ने गुरुग्राम के सीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र यादव से बात की. उन्होंने बताया कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है. इस जहरीले प्रदूषण में बाहर निकलने वाले लोगों की आंख में जलन होने लगती है इसके लिए बार-बार अपनी आंखों पर पानी के चपके के मारते रहे ताकि जलन कम हो या फिर हल्का चश्मा लगाकर बाहर निकले. 

घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें

इसके साथ-साथ डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने कहा कि अगर बाहर निकलना बहुत जरूरी है तो घर से ही अच्छी क्वालिटी का मास्क लगाकर निकले ताकि प्रदूषण से कुछ बचाव हो सके. बिना मास्क के निकलने वाले बच्चों और बुजुर्गों को फेफड़ों में इन्फेक्शन की शिकायत लगातार आ रही है, क्योंकि यह जहरीला प्रदूषण शरीर के अंदर जाकर इंफेक्शन फैला रहा है. इसके साथ-साथ डॉक्टर वीरेंद्र ने यह भी कहा कि धूम्रपान न करने वालों के लिए यह एक दिन में एक डब्बी सिगरेट पीने के बराबर धुआ उनके शरीर के अंदर जा रहा है, इसलिए बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें, खासकर छोटे बच्चे और बुजुर्ग को तो बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए.

जिला प्रशासन ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए ये काम

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने खुले में कूड़ा जलाने को लेकर धारा 144 लगा रखी है. इसके अलावा भवन निर्माण पर भी रोक लगा रखी है. इसके साथ-साथ प्राइमरी स्कूल की भी प्रदूषण के चलते अगले आदेश तक छुट्टी कर दी गई है. फिलहाल प्रशासन अपनी तरफ से लगातार प्रदूषण से बचाव के तरीके अपना रहा है, लेकिन प्रदूषण कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Haryana: दिवाली से पहले गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! खट्टर सरकार ने बढ़ाए रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget