एक्सप्लोरर

गुरुग्राम के बंजारा मार्केट में भीषण आग, एक के बाद एक होने लगे धमाके, 200 से ज्यादा झुग्गियां खाक

Gurugram Fire News: गुरुग्राम के बंजारा मार्केट की 200 से अधिक झुग्गियां आग में जलकर खाक हो गईं, जिसमें 150 से अधिक गैस सिलेंडर फटे. खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव को आग लगने का कारण बताया जा रहा है.

Gurugram Banjara Market Fire: गुरुग्राम सेक्टर 53 में स्थित बंजारा मार्केट की झुग्गियों में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई. इस आग में 200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. 150 से ज्यादा छोटे-बड़े गैस सिलेंडर फटे और आग विकराल रूप धारण करती रही. आसमान में धुएं का गुबार छा गया. बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण खाना बनाते समय गैस लीक हो गई थी. इस कारण यह हादसा हुआ.
 
इस आग को बुझाने में नौ से अधिक दमकल गाडिय़ां लगी रही. आग पर काबू पाने में 5 घंटे से अधिक का समय लगा. तब तक झुग्गियां जलकर राख हो चुकी थी. इस आग में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ. जब लोग सामान लेकर निकल रहे थे तो हल्के झुलसे जरूर. झोपडिय़ों में रहने वाले कई लोगों ने नकदी, आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेजों सहित अपना कीमती सामान खो दिया. अपने घरों को आग की लपटों में घिरा देख झुग्गीवासियों के होश उड़ गए. 

एक के बाद एक  होने लगे धमाके
आग में 1000 से ज्यादा लोग बेघर हो गए. स्थानीय पुलिस, नागरिक सुरक्षा टीम और कुछ निजी गैर सरकारी संगठन मौके पर थे जो उनके पुनर्वास के लिए मदद कर रहे थे. एक अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 10:40 बजे खाना बनाते समय एक झोपड़ी में आग लग गई और जल्द ही पूरी झोपड़ी में फैल गई. रहवासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया. 150 से ज्यादा छोटे-बड़े सिलेंडर चपेट में आ गए और झुग्गी में एक के बाद एक धमाके होने लगे.
 
सारा सामान जलकर हो गया खाक
कुछ मिनट बाद सेक्टर-29 फायर स्टेशन से तीन फायर टेंडर और फायर फाइटर्स की एक टीम पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किया. कुछ ही देर बाद भीम नगर, सेक्टर 37 और उद्योग विहार और डीएलएफ फायर स्टेशन से भी दमकल की गाडिय़ां पहुंच गईं. लगभग 100 अग्निशमन कर्मियों के साथ 9 से अधिक अग्निशमन गाडिय़ों को आग बुझाने में लगाया गया. पांच घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पा लिया, लेकिन नकदी, आभूषण और गृहस्थी समेत सारा सामान जल गया.

पांच घंटे की करनी पड़ी मशक्कत 
पुलिस के अनुसार झुग्गी बस्ती में रहने वाले ज्यादातर लोग पश्चिम बंगाल के थे. जहां पुरुष सुरक्षा गार्ड सहित विभिन्न कार्य करते हैं, वहीं श्रमिक महिलाएं ज्यादातर हाउसकीपिंग और घरेलू मदद में संलग्न होती हैं. छोटे सिलेंडर के फटने से आग भडक़ गई. इस पर काबू पाने में 9 फायर टेंडर और पांच घंटे की मशक्कत करनी पड़ी. करीब 240 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. पश्चिम बंगाल के मूल निवासी रज्जाक ने हमें बताया कि खाना बनाते समय गैस रिसाव के कारण आग लग गई. 

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ लड़ रहे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget