एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में दूसरे दिन 1260 स्कूल बसों की जांच, 406 के चालान, तीन बसों को किया जब्त

Gurugram School Bus: डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए एक भी खराब वाहन को चलने नहीं दिया जाएगा.

Gurugram School Bus Investigation: जिला की स्कूल बसों की चेकिंग का कार्य दूसरे दिन रविवार को भी दिनभर जारी रहा. बच्चों को सुरक्षित स्कूल वाहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला में पांच स्थानों पर स्कूली बसों का सघन जांच अभियान चलाया गया.

रविवार (14 अप्रैल) को 143 स्कूलों की 1260 बसों का निरीक्षण किया गया. इनमें से 406 बसों का चालान किया गया और तीन को जब्त किया गया है. डीसी निशांत कुमार यादव और पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा की निगरानी में इस अभियान के तहत रविवार को जिला में बसों की जांच की गई.

'खराब वाहन को चलने नहीं दिया जाएगा'
डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए एक भी खराब वाहन को चलने नहीं दिया जाएगा. जांच के दौरान सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की चेक लिस्ट के 24 बिंदुओं को पूरा न करने वाली बसों को आरटीओ व पुलिस विभाग द्वारा चालान किया गया. जिला के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 527 स्कूलों की 26 सौ बसों की चेकिंग पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है.

अधिकारियों की टीम ने जांच की स्कूल बसों को
शहर में लघु सचिवालय के सामने की पार्किंग, लेजर वैली ग्राउंड, ताऊ देवीलाल स्टेडियम की पार्किंग, पटौदी में एचएसवीपी सेक्टर एक तथा सोहना के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आरटीओ, यातायात पुलिस, हरियाणा रोडवेज और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने स्कूल बसों की जांच की.

49 बसों का किया गया चालान
लघु सचिवालय की पार्किंग में  55 स्कूलों की 635 बसों की जांच की गई, जिनमें 131 बसों में खामियां मिलने पर आरटीओ व पुलिस विभाग द्वारा उनका चालान किया गया और दो बसों को इंपाउंड किया गया है. इसी प्रकार लेजर वैली ग्राउंड में 30 स्कूलों की 270 बसों की जांच कर 49 बसों का चालान किया गया. इनमें से एक को जब्त कर लिया गया है. गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 8 स्कूलों की 57 बसों की जांच की गई जिसमें 36 बसों का चालान किया गया.

इसी प्रकार सोहना में 18 स्कूलों की  114 बसों की जांच कर 92 बसों का चालान किया गया है,  वहीं पटौदी में 32 स्कूलों की 184 बसों की जांच कर 98 बसों का चालान किया गया है.

गुरुग्राम से राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: BJP के घोषणापत्र को रणदीप सुरजेवाला ने बताया जुमलों का ‘कॉम्बो पैक’, बोले- ‘खोखले लिफाफे में...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप
पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप
पंजाब सरकार पर सचिन पायलट का वार, कहा- सबूत मिले तभी CBI रेड हुई
पंजाब सरकार पर सचिन पायलट का वार, कहा- सबूत मिले तभी CBI रेड हुई

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget