एक्सप्लोरर

Sangrur: पंजाब की सड़कों पर झाड़ू लगा रहा गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर, हालत देखकर आपको भी लगेगा Shock!

Boxer Manoj Kumar Real Story: बॉक्सिंग में पंजाब का नाम देशभर में रोशन करने के बाद भी बदहाली की जिंदगी जी रहे बॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट मनोज कुमार अपनी बदहाली की दास्तान सुनाते हुए भावुक हो गए.

Punjab News: केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक खेलों को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपए का बजट देती है. इसका एक ही उद्देश्य होता है कि खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और अच्छी सुविधाएं दी जाए. लेकिन, जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल ही अलग नजर आ रही है. ताजा मामला पंजाब के संगरूर के रहने वाले  नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन बॉक्सर मनोज कुमार का है. खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के दावों और वादों के बीच बॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट मनोज कुमार दो जून की रोटी के लिए झाड़ू लगाने को मजबूर हैं. 

बॉक्सिंग में पंजाब का नाम देशभर में रोशन करने के बाद भी बदहाली की जिंदगी जी रहे बॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट मनोज कुमार अपनी बदहाली की दास्तान सुनाते हुए भावुक हो गए. झाड़ू लगा रहे बॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट मनोज कुमार ने कहा कि मैं यह झाड़ू से मिट्टी नहीं, बल्कि अपना करियर साफ कर रहा हूं. इसके बाद उन्होंने कहा कि पूरी जिंदगी बॉक्सिंग में मैंने बर्बाद कर दी. बॉक्सिंग करियर के दौरान जीते गए मेडल को दिखाते हुए उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी की तरह ही मेरे मेडल भी उलझे हुए हैं.


Sangrur: पंजाब की सड़कों पर झाड़ू लगा रहा गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर, हालत देखकर आपको भी लगेगा Shock!

गुस्से में खुद के चेहरे पर ही मार दिया पंच

बॉक्सिंग के लिए अपनी पूरी जिंदगी दांव पर लगा देने वाले मनोज कुमार सरकार की उपेक्षा से इस कदर हताश हो चुके हैं कि उन्होंने एक बार खुद के चेहरे पर ही पंच जड़ दिया. उसका निशान उनके चेहरे पर अब भी बाकी है. बॉक्सिंग को अपने जिंदगी का सर्वश्रेष्ठ देने के बाद भी बदहाली में जीने को मजबूर मनोज कुमार ने ग्राउंड के पिंजरे को गुस्से में हिलाते हुए कहा कि ऑक्सिंग ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. 


Sangrur: पंजाब की सड़कों पर झाड़ू लगा रहा गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर, हालत देखकर आपको भी लगेगा Shock!

सीएम भगवंत मान से लगाई मदद की गुहार 

बॉक्सिंग में नाम कमाने के बाद भी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन मनोज ने कहा कि घर का गुजारा करने के लिए मजदूरी और झाड़ू लगाना पड़ रहा है. दरअसल, 30 वर्षीय बॉक्सर मनोज कुमार इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. लिहाजा, इस हालात से उबारने के लिए उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मदद की गुहार लगाई है. 

अनिल जैन की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें- Punjab News: गुरदासपुर में पालतु कुत्ते की मौत पर तलवार लेकर दौड़ा मालिक, स्कूल बस को रोककर जमकर किया हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget