एक्सप्लोरर

Haryana News: सेल्फी लेने के चक्कर में कोटला झील में पलटी नाव, 4 की मौत, एक ने तैरकर बचाई जान

Nuh: नूंह जिले की कोटला झील में मंगलवार को एक बोटिंग के दौरान डूबने से चार लोगों की मौत हो गई, वही एक ने तैरकर अपनी जान बचाई, बताया जा रहा है सेल्फी लेने के दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया था.

Haryana News:  हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में दो नाबालिगों समेत चार लोगों की मौत हो गई. वही 5वां युवक तैरना जानता था, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई. बताया जा रहा है ये सभी लोग नूंह जिले के कोटला झील में बोटिंग कर रहे थे, इस दौरान नाव पलटने की वजह से हादसा हो गया. पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने चारों लोगों के शवों का झील से बाहर निकाला और अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

सेल्फी लेने के दौरान बिगड़ा संतुलन
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अकेदा गांव निवासी मुस्ताक (23), साकिब (17), साहिल (12) और सिंगलहेरी गांव निवासी नजाकत (21) के रूप में हुई है. झील से निकले पांचवे युवक की पहचान अकेदा गांव निवासी यासिर (16) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि मुस्ताक एक निजी क्लिनिक संचालक था, जबकि अन्य चार छात्र थे. साकिब और साहिल भाई थे और 10वीं और 8वीं कक्षा में पढ़ते थे. पुलिस ने बताया कि नजाकत भी एक छात्र था जो अकेदा गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां आया था. बताया जा रहा है कि ये सभी लकड़ी की नाव में कोटला झील की सैर कर रहे थे, इस दौरान सभी सेल्फी लेने लग गए इस दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और सभी झील में डूब गए. 

एक युवक ने तैरकर बचाई जान
इन पांचों युवकों में यासिर नाम के युवक को तैरना आता था, जैसे ही नाव पलटी तो वो तैरने लगा और अपने साथियों को बचाने की कोशिश करने लगा, लेकिन वो उनको नहीं बचा पाया और किसी तरह खुद झील के किनारे पहुंचा और अपने साथियों की मदद के लिए चिल्लाने लगा. तब तक लोग लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो देर हो चुकी थी. 

एसपी ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना शाम करीब चार बजे की है. सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. करीब आधे घंटे के बचाव अभियान के बाद चारों को झील से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. नूंह एसपी वरुण सिंगला ने बताया, “यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है क्योंकि वे बिना किसी ग्रामीण की अनुमति के नाव ले गए थे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

यह भी पढ़ें: Amrit Pal Singh News Highlights: अमृतपाल सिंह अभी भी फरार, हुलिया बदलकर भागा था, लुकआउट सर्कुलर जारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा
पंजाब शिक्षा में नंबर-1, केरल को छोड़ा पीछे, हरजोत सिंह बैंस का बड़ा दावा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget