एक्सप्लोरर

Punjab News: सुनील जाखड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पंजाब BJP में छिड़ी बगावत, पूर्व विधायक अरुण नारंग ने दिया इस्तीफा

पंजाब से सुनील जाखड़ को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली. सुनील जाखड़ को अध्यक्ष बनाने के बाद से पार्टी में बगावत छिड़ गई है. अरुण नारंग ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए इस्तीफा दे दिया.

Punjab News: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 4 जून को कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए. पंजाब से सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली. सुनील जाखड़ को अध्यक्ष बनाने के बाद से पार्टी में बगावत छिड़ गई है. बीजेपी के पूर्व विधायक अरुण नारंग (Arun Narang) को इस बात से खासा नाराजगी है कि पार्टी ने पूराने अनुभवी लोगों को दरकिनार कर नए को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी. अरुण नारंग ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए इस्तीफा दे दिया.

अनुभवी नेता को किया अनदेखा-  अरुण नारंग
पूर्व विधायक अरुण नारंग (Arun Narang) कहना है कि, पार्टी में 40-50 साल तक के अनुभवी कर्यकरता हैं उन्हें अनदेखा किया गया उनके भावना को नहीं समझा गया. मुझे उनके साथ कोई रंझ या गर्ज नहीं है लेकिन पार्टी के साथ पूरी नाराजगी है. अरुण नारंग ने आने वाले समय में पार्टी को शुभकामनाएं भी दी. उन्होंने आगे कहा कि मैं पार्टी में काम नहीं करूंगा लेकिन एक सच्चा कार्यकर्ता बनकर मैं देश के साथ, मोदी जी के साथ और पार्टी के साथ रहूंगा लेकिन पार्टी में काम नहीं करूंगा.

2022 में सुनील जाखड़ ने किया था बीजेपी ज्वाइन 
आपको बता दें कि, पूर्व विधायक अरुण नारंग ने सुनील जाखड़ को साल 2017 के विधानसभा चुनाव में करारी मात दी थी. साल 2022 में जाखड़ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. पंजाब में उन्हें बड़ा हिंदू चेहरा माना जाता है. उनके पिता बलराम जाखड़ कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे. बलराम जाखड़ मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी बने और लोकसभा के स्पीकर भी रहे थे.

हिंदू पक्ष के बड़े चेहरे हैं सुनील जाखड़
साल 2002 में सुनील जाखड़ पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे. इसके बाद 2007 और 2012 में भी वो विधायक चुने गए. साल 2017 में हुए लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कर वो लोकसभा के सांसद बने. विनोद खन्ना की मौत के बाद गुरदासपुर लोकसभा सीट खाली हो गई थी. कांग्रेस ने इस सीट से जाखड़ को उम्मीदवार बनाया था और वो जीतने में कामयाब रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
पंजाब में BJP और अकाली दल का फिर होगा गठबंधन? इस बयान से बढ़ी हलचल
पंजाब में BJP और अकाली दल का फिर होगा गठबंधन? इस बयान से बढ़ी हलचल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget