एक्सप्लोरर

चंडीगढ़ में पुलिस पर फायरिंग, रोके जाने पर कार चढ़ाने की भी कोशिश, फिर हो गए फरार

Chandigarh Police: चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में कार चालक ने पुलिस नाका तोड़कर पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. आरोपी लुधियाना की एक गाड़ी में सवार थे और घटना के बाद फरार हो गए.

Chandigarh Crime News: चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में गुरुवार (23 जनवरी) की रात एक कार ड्राइवर ने पुलिस नाका तोड़ पर पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी. यह गाड़ी लुधियाना के नंबर की थी और इसमें दो लोग सवार थे. पुलिस ने भी नाका तोड़ने वाली कार पर एक फायर किया. 

दरअसल, पुलिस ने नाके से गुजर रही कार को रुकने के लिए कहा था, लेकिन ड्राइवर रुकने के बजाए आगे चला गया. थोड़ी दूर जाने पर ड्राइवर ने कार रोकी, जिसमें से एक आदमी बाहर आया. कांस्टेबल प्रदीप, जो गाड़ी का पीछा कर रहे थे, उन्होंने बाहर निकले शख्स को दबोच लिया. इसके बाद कार ड्राइवर गाड़ी पीछे लाया और कांस्टेबल प्रदीप पर चढ़ाने की कोशिश की.

बैकअप में आई एक और टीम
डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची थी. कांस्टेबल प्रदीप ने जब कार ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की तो उसने दोनों पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी और दोनों आरोपी अपनी कार वहां से लेकर भाग गए.

26 जनवरी के तहत नाकाबंदी
बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात को एक सफेद रंग की मारुति कार सवार ने पुलिस पर फायरिंग की थी. गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सेक्टर 38ए की एक कॉलोनी के बाहर थाना 39 पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी. तभी एक कार तेज रफ्तार से आई और नाका तोड़ कर जाने की कोशिश करने लगी. इसपर पुलिसकर्मी को शक हुआ तो उन्होंने कार को रुकने का इशारा किया. हालांकि, ड्राइवर तेजी से कार लेकर भाग गया. 

थोड़ी दूर जाकर कार से एक व्यक्ति बाहर निकला, जिसे पुलिसकर्मी ने पकड़ लिया, लेकिन यह एक ट्रैप था. इतनी ही देर में कार ड्राइवर ने पुलिसकर्मी पर फायरिंग शुरू कर दी और अपने साथी को छुड़ा कर ले गया. 

किसकी थी वह सफेद कार?
पुलिस ने जांच में पाया है कि सफेद मारुति कार, जिसमें आरोपी आए और फरार हो गए, वह लुधियाना की रहने वाली महिला ज्योति वर्मा के नाम पर ली गई है. अब पुलिस की एक टीम लुधियाना जा कर ज्योति वर्मा से पूछताछ करेगी. 

इनपुट: सचिन कुमार

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में लगे पंजाब पुलिस के जवानों को हटाया गया, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget