एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala: मानसा में सिद्धू मूसेवाला के पिता का छलका दर्द, इंसाफ नहीं मिलने पर पंजाब सरकार को घेरा

Sidhu Moose Wala: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पिता ने पंजाब सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि 11 महीने में कुछ नहीं हुआ तो अब क्या होगा.

Mansa News: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Punjabi Singer Sidhu Moose Wala) के पिता का दर्द छलक उठा. मानसा में सभा को संबोधित करते हुए बलकौर सिंह सिद्धू (Balkaur Singh Sidhu) ने कहा कि इंसाफ देने की बजाय पंजाब सरकार मुद्दे को दबाना चाहती है. उन्होंने कहा कि इंसाफ की उम्मीद में अमित शाह (Amit Shah) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से भी मिला, लेकिन मायूसी हाथ लगी. गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला गायक के साथ कांग्रेस नेता भी थे.

छलका सिद्धू मूसेवाला के पिता का दर्द

बलकौर सिंह सिद्धू पंजाब सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक लीडर मारा जाता है तो सभी साजिश कर्ता गिरफ्तार कर लिए जाते हैं. मैं सरकार से ये मांग नहीं करता हूं कि सबको मार दो, लेकिन मेरे बेटे के मामले में सिर्फ गोली चलानेवालों पर ही कार्रवाई हुई है. उन्होंने जानना चाहा कि बेटे को मारने के लिए बजट कहां से और किस माध्यम से आया. उन्होंने पंजाब सरकार की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि 11 महीनों में कुछ नहीं हुआ तो अब क्या होगा.

सरकार की निष्क्रियता पर उठाए सवाल

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि बेटे को मेरी बरसी करनी थी लेकिन अब मैं उसकी करूंगा. उन्होंने बताया कि सिद्धू मुसेवाला का अगले महीने भोग रखा जाएगा और तारीख का एलान जल्द कर दिया जाएगा. बता दें कि राज्य सरकार की तरफ से मिली सुरक्षा कवच हटाए जाने के एक दिन बाद 28 वर्षीय मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल 29 मई को मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी. सिद्धू मूसेवाला की थार को याद करते हुए पिता भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि थार गाड़ी में मेरा बैठा दिखता है. 

Bhiwani Murder: झुलसे शव मिलने के मामले में हरियाणा के CM खट्टर ने दिया बयान, बोले-'दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
जगतार सिंह हवारा को पैरोल? कांग्रेस का समर्थन, अब CM ने की राज्यपाल से मुलाकात
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब के 15 कांग्रेस विधायक, अंदरूनी खींचतान से परेशान, देंगे किसका साथ?
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget