एक्सप्लोरर

Farmer Protest: गुरनाम सिंह चढूनी का एलान- जारी रहेगा आंदोलन, इन तीन मांगों को स्वीकार करे सरकार

Farmer Protest: गुरनाम सिंह चढूनी ने एलान किया है कि किसान आंदोलन अभी जारी रहेगा. चढूनी ने कहा है कि एमएसपी की डिमांड पुरानी है.

Farmer Protest: तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने वाले बिल के संसद में पास होने के बावजूद किसान आंदोलन के जारी रहने की संभावना है. आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी की मांग ज्यादा पुरानी है. गुरनाम सिंह चढूनी ने साफ कर दिया है कि किसानों की सभी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा है कि किसानों की तीन मांगों को अभी स्वीकारा नहीं गया है. गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा, ''सरकार ने अब तक किसानों की तीन और मांगों पर बात नहीं की है. एमएसपी गारंटी, किसानों पर दर्ज एफआईआर और आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा.'' 

गुरनाम सिंह चढूनी ने साफ किया है कि एमएसपी की मांग तीन कृषि कानूनों से ज्यादा पुरानी है. किसान नेता ने कहा, ''तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई 2020 में शुरू हुई. लेकिन एमएसपी की लड़ाई तो हम सालों से लड़ रहे हैं. हमारी लड़ाई एमएसपी के लिए जारी रहेगी. एमएसपी का मतलब है कि हमें हमारी फसलों का सही दाम मिले.''

पीएम मोदी को लिखा गया है लेटर

बता दें कि ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने वाले बिल के संसद में पास होने के बाद किसान आंदोलन खत्म हो सकता है. संयुक्त किसान मोर्चा ने हालांकि कहा है कि वह जल्द ही आंदोलन को लेकर बड़ा फैसला करेंगे.

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से पीएम मोदी को एक लेटर भी लिखा गया है. इस लेटर में एसकेएम ने अपनी बाकी तीनों मांगों को उठाया है. एसकेएम ने पीएम मोदी को लेटर का जवाब देने के लिए 1 दिसंबर तक का वक्त दिया है.

Charanjit Singh Channi को मनीष सिसोदिया की चुनौती, कहा- इन 250 स्कूलों की लिस्ट जारी करो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget