एक्सप्लोरर

Farmer Protest: पंजाब में किसानों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी, सीएम चन्नी से मिलेंगे एसकेएम के सदस्य

Farmer Protest: पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी है. एसकेएम की सीएम चन्नी के साथ अहम मीटिंग है.

Farmer Protest: पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों ने अपनी बाकी बची मांगों को लेकर आंदोलन छेड़ रखा है. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) का हिस्सा रहे कई संगठन अलग अलग तरीकों से पंजाब सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. किसान मजदूर संघर्ष समिति ने रेल रोको आंदोलन शुरू कर रखा है, जबकि भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) की ओर से जिला सचिवालयों के बाहर धरने लगाए गए हैं. हालांकि पंजाब के 32 किसान संगठन आज सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit SIngh Channi) से मिलने पहुंचे हैं.

पंजाब के किसान संगठनों की मांग है कि जिन लोगों ने किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाई है उनके परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए. इसके अलावा आंदोलन के दौरान दर्ज हुए केसों की वापसी भी मुख्य मुद्दा है. पंजाब के किसान संगठन कांग्रेस से 2017 के विधानसभा चुनाव में किए गए कर्ज माफी के वादे को भी पूरा करने की मांग कर रहे हैं.

पंजाब के सभी जिला सचिवालयों के बाहर बीकेयू (उगराहां) ने 20 दिसंबर को स्थाई मोर्चे लगाए थे. बीकेयू की ओर से दावा किया गया है कि वह 24 दिसंबर तक इसी तरह अपने आंदोलन को जारी रखेगा और इसके बाद आंदोलन को तेज किया जाएगा.

कर्ज माफी है बड़ा मुद्दा

वहीं किसान मजदूर संघर्ष समिति का रेल रोको अभियान चौथे दिन भी जारी है. इस अभियान की वजह से बुधवार को पंजाब में 128 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुईं. रेलवे के फिरोजपुर मंडल के अधिकारियों के अनुसार 59 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. 34 ट्रेनों को उनके नियत प्रस्थान स्टेशन की जगह किसी दूसरे स्टेशन से चलाया गया और 35 ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया.

किसान मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने सोमवार को आंदोलन शुरू किया था. वे पूर्ण कर्ज माफी, कृषि कानूनों के खिलाफ साल भर चले आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा देने और उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.

Punjab Election: पंजाब लोक कांग्रेस और बीजेपी के बीच जल्द होगा सीट समझौता, अमरिंदर सिंह ने किया यह दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget