एक्सप्लोरर

Faridabad News: टेस्ट में कम नंबर आने पर पिता ने डांटा तो घर से भाग गया नाबालिग, तलाश में जुटी फरीदाबाद पुलिस

Faridabad News: फरीदाबाद में टेस्ट में कम नंबर आने पर डांटने के बाद नाबालिग घर से भाग गया. पिता की शिकायत पर पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है.

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक 17 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है. सेक्टर-3 पुलिस चौकी एरिया के रहने वाले सुभाष ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनका उनका बेटा 12वीं कक्षा में पढ़ता है. वो 16 जून की शाम से घर से लापता है. सुभाष के अनुसार उनका बेटा एक इंस्टिट्यूट में भी पढ़ाई करता है. जहां टेस्ट में कम नंबर आने पर परिवार ने उसे डांट लगा दी, जिसके बाद उनका लड़का इंस्टिट्यूट तो गया लेकिन वापस नहीं आया.

फरीदाबाद के सेक्टर 3 पुलिस चौकी इंचार्ज स्वीटी ने सुभाष की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है. चौकी इंचार्ज स्वीटी के अनुसार सुभाष जूस बेचने का काम करता है. मां-बाप के डांटने की वजह से उनका लड़का घर से चला गया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है. जल्द ही बच्चे को तलाश कर परिवार को सौंप दिया जाएगा.

फरीदाबाद से भागे थे तीन नाबालिग
फरीदाबाद से एक ऐसा ही मामला सितंबर 2022 में भी सामने आया था. जहां मां के डांटने पर तीन नाबालिग बच्चे नाराज होकर घर छोड़कर भाग गए थे. जिसके बाद परिजनों ने थाना भूपानी में बच्चों के जाने की शिकायत दर्ज करवाई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की. थाना भूपानी और क्राइम ब्रांच कैट की लगातार तलाश के बाद उन्हें बच्चों के बारे में पता चला कि वो तमिलनाडु में है. जिसके बाद एर स्पेशल टीम बच्चों की बरामदगी के लिए बनाई गई. पुलिस ट्रेन के जरिए तमिलनाडू पहुंची, जहां तीनों बच्चे सकुशल मिले.

इनमें दो लड़कियां और एक लड़का शामिल था. पुलिस ने जब बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मां ने उन्हें डांट दिया था. जिसके बाद वो दिल्ली से ट्रेन में बैठकर तमिलनाडू चले गए. लेकिन अब वो अपने माता-पिता के पास जाना चाहते हैं. बच्चों को हिदायत देते हुए पुलिस ने उन्हें परिजनों को सौंप दिया था. 

राजेश यादव की रिपोर्ट 

यह भी पढ़ें: Monsoon 2024: खत्म होगा लू का सितम! हरियाणा और पंजाब में कब आएगा मानसून? मौसम विभाग ने बता दी तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget