एक्सप्लोरर

Elvish Yadav: एल्विश यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें, यूट्यूबर सागर ठाकुर से मारपीट मामले में 27 मार्च को होगी पेशी

Elvish Yadav News: सागर ठाकुर से मारपीट मामले में 27 मार्च को नोएडा जेल से एल्विश यादव को गुरुग्राम की कोर्ट में पेश किया जाएगा. पेशी के बाद पुलिस एल्विश यादव से पूछताछ को लेकर रिमांड पर ले सकती है.

Elvish Yadav Case: बिग बॉस ओटीटी-2 विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव को 27 मार्च को गुरुग्राम की जिला अदालत में पेश किया जाएगा. गुरुग्राम पुलिस ने एल्विश यादव के प्रोडक्शन वारंट के लिए अदालत में अर्जी लगाई थी जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है. जिसको लेकर अब 27 मार्च को एल्विश यादव की कोर्ट में पेशी होगी.

एल्विश यादव को यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ मारपीट से जुड़े के मामले में गुरुग्राम अदालत में पेश किया जाएगा. गुरुग्राम के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्ष कुमार की अदालत ने गुरुग्राम पुलिस द्वारा दायर उनके प्रोडक्शन वारंट के आवेदन पर 27 मार्च को एलविश यादव को पेश करने की अनुमति दी है.

यूट्यूबर के साथ मारपीट का मामला हुआ था दर्ज
एल्विश यादव के खिलाफ यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ मारपीट का मामला गुरुग्राम के सेक्टर 53 पुलिस थाने में दर्ज किया गया था. एसएचओ इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि सेक्टर 53 थाने में 8 मार्च को दर्ज मारपीट के मामले में आरोपी एल्विश यादव के प्रोडक्शन वारंट के लिए पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. जिसको लेकर कोर्ट ने 27 मार्च को उनकी पेशी तय की है. अब पेशी के लिए नोएडा से एल्विश यादव को गुरुग्राम लेकर आएगा जाएगा. फिलहाल एल्विश यादव नोएडा की जेल में बंद है.

गुरुग्राम जिला अदालत ने नोएडा जेल प्रबंधन को भेजा आदेश
गुरुग्राम की अदालत की तरफ से एल्विश यादव की पेशी को लेकर नोएडा के जेल प्राधिकरण को आदेश भेजा गया है. एल्विश यादव को उत्तर प्रदेश पुलिस 27 मार्च को गुरुग्राम अदालत में पेश करेगी और फिर गुरुग्राम पुलिस एल्विश यादव को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लेगी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
आपको बता दें कि 8 मार्च को एक वीडियो में एल्विश यादव यूट्यूबर सागर ठाकुर को पीटते नजर आ रहे थे.  एल्विश ने सागर को जमीन पर गिरा दिया और थप्पड़ जड़ दिया. सागर ठाकुर की शिकायत पर सेक्टर 53 के  पुलिस स्टेशन में एल्विश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. इसके साथ ही एल्विश यादव को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया था. जिसके बाद एल्विश ने एक स्पष्टीकरण वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पूरी घटना सागर द्वारा पूर्व नियोजित थी.

इसके बाद एल्विश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक और वीडियो साझा किया और माफी भी मांगी और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सागर के साथ एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में "भाईचारा सबसे ऊपर" ये भी लिखा.

नोटिस के बाद भी पेश नहीं हुआ था एल्विश यादव
मामले को लेकर पुलिस द्वारा एल्विश यादव को 2 बार नोटिस भेजा गया था. जिसके बाद भी वे पुलिस के सामने पेश नहीं हुए. एल्विश को 18 मार्च को जांच में शामिल होना था लेकिन एक दिन पहले ही नोएडा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Haryana: गुरुग्राम में पुलिस की वर्दी में वीडियो बनाने वाले युवकों पर एक्शन, चार गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget