एक्सप्लोरर

Haryana: गुरुग्राम में पुलिस की वर्दी में वीडियो बनाने वाले युवकों पर एक्शन, चार गिरफ्तार

Gurugram News: गुरुग्राम में पुलिस की वर्दी में वीडियो बनाना युवकों को भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गाड़ियों के साथ गिरफ्तार कर लिया.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से पुलिस की वर्दी पहनकर इंस्टाग्राम वीडियो बनाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से एक थार और एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की गई है, इन्हीं गाड़ियों में बैठकर आरोपियों ने वीडियो बनाई थी. मामलो को लेकर पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि आरोपियों ने पुलिस विभाग की छवि को खराब करने का काम किया है. गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मानेसर निवासी संदीप यादव (24), सोनू यादव (38), गांव हसनपुर निवासी विपिन (36) और जिला गुरुग्राम के बाबड़ा गांव निवासी रितेश (34) के रूप में हुई है.

सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान वीडियो आया सामने
गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी के दौरान पुलिस को एक वायरल वीडियो मिला जिसमें कुछ लोगों ने पुलिस में नहीं होने के बावजूद भी धोखे और अवैध तरीके से पुलिस की वर्दी पहनकर एक वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. पुलिस प्रवक्ता ने कहा की इससे पुलिस विभाग की छवि खराब हुई है. उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद मानेसर पुलिस थाने में एक रिपोर्ट दर्ज की गई और पुलिस ने गुरुवार शाम को मानेसर से इन सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

कोर्ट में पेश करने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में खुलासा किया कि चरखी दादरी का रहने वाला दीपक शर्मा नाम का एक यूट्यूबर मानेसर आया था और उसके साथ उन्होंने पुलिस की वर्दी पहनकर एक वीडियो बनाया था. उस वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी हैं. पकड़े गए आरोपियों को आज शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Arrested: हरियाणा CM आवास का घेराव करेगी AAP, कहा- 'I.N.D.I.A गठबंधन से अलग होने बनाया जा रहा दबाव'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget