एक्सप्लोरर

पंजाब के स्कूलों में दी जाएगी नशे के खिलाफ शिक्षा, अरविंद केजरीवाल बोले- 'ये ऐतिहासिक दिन, क्योंकि बच्चों को...'

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशे के खिलाफ जो युद्ध शुरू हुआ है, पूरे देश में इस तरह का युद्ध देखने को नहीं मिला कि नशा करने वालों को पकड़ पकड़कर जेल में डाला जा रहा है.

पंजाब में शुक्रवार (1 अगस्त) से 'युद्ध, नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत पंजाब के स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए नशा विरोधी पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई. इस दिन को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐतिहासिक दिन बताया.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज पंजाब के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन है. जब बच्चों को बचपन से उनके पाठ्यक्रम में नशे के खिलाफ शिक्षा दी जाएगी. पंजाब मे नशा एक दिन में शुरू नहीं हुआ. कई सालों से पंजाब नशे से जूझ रहा है. 2007-08 से ये नशा आना शुरू हुआ."

 

'खुले आम नशा बेचते थे मंत्री'

उन्होंने कहा, "2008 के बाद बाद जितनी सरकारें रहीं, कुछ सरकारें ऐसी थी, जिनके मंत्री खुलेआम नशा बेचते थे. उनके मंत्री पंजाब के कोने-कोने में नशा सप्लाई करते थे. इंटरनेशनल ड्रग स्मगलर आते थे और ये मंत्री उन्हें अपने साथ अपनी कोठियों में रखते थे."

'पिछली सरकारों ने नशे के खिलाफ नहीं लिया एक्शन'

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "जो सरकारें आईं उन्होंने नशे के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया. लेकिन 2022 में लोगों ने तंग आकर एक नई पार्टी आम आदमी पार्टी को मौका दिया कि ये बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल कुछ नहीं कर रहे आप करके दिखाओ."

'ऐसा युद्ध पूरे देश में कहीं नहीं'

अपने भाषण के दौरान आप प्रमुख ने कहा, "कुछ महीनों से नशे के खिलाफ जो युद्ध शुरू हुआ है. पूरे देश में इस तरह से नशे के खिलाफ युद्ध देखने को नहीं मिला कि नशा करने वालों को पकड़ पकड़कर जेल में डाला जा रहा है. सिर्फ पांच महीने के अंदर करीब 23 हजार से ज्यादा एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. 15 हजार से ज्यादा लोग जेल में जा चुके हैं."

'नशा बेचने वालों पर एक्शन'

उन्होंने ये भी कहा, "इन नशा बेचने वालों ने इस गंदे पैसे से बड़े-बड़े महल और कोठियां बना लीं थी, लेकिन अब इन कोठियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. आज तक किसी सरकार की हिम्मत नहीं थी इन नशा बेचने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की. लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ईमानदार और बहादुर सरकार है."

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget