एक्सप्लोरर

ED ने कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Sadhu Singh Dharamsot Arrested: साधु सिंह धर्मसोत पांच बार के विधायक रहे हैं. पिछले साल विजिलेंस डिपार्टमेंट ने उन्हें गिरफ्तार किया था. मामला कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति रखने का था.

Chadigarh News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक कथित वन घोटाले से जुड़ी धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) जांच में सोमवार को कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. ईडी ने 64 साल के राजनेता को जालंधर में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया. ईडी ने पिछले साल नवंबर में धर्मसोत, राज्य के एक अन्य वन मंत्री संगत सिंह गिलजियान, कुछ वन विभाग के अधिकारियों और अन्य के परिसरों पर छापेमारी की थी.

पांच बार के विधायक रहे हैं धर्मसोत

यह जांच राज्य वन विभाग में पेड़ों की कटाई के लिए परमिट जारी करने और विभाग में स्थानांतरण/तैनाती के लिए ‘‘घूस’’ के आरोपों से संबंधित है. धर्मसोत पांच बार विधायक रहे हैं और पिछले साल पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया था. धर्मसोत ने नाभा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था, जबकि गिलजियन होशियारपुर जिले की उर्मर सीट से विधायक रहे हैं.

ईडी ने पिछले साल नवंबर महीने में धर्मसोत के आवास पर छापेमारी की थी. वो कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री रहे थे. उन्हें पिछले साल नवंबर महीने में विजिलेंस डिमार्टमेंट ने गिरफ्तार किया था. 

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को जमानत

उधर पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को आपराधिक धमकी देने के मामले में यहां की अदालत ने सोमवार को जमानत दे दी.  खैरा के वकील कंवलजीत सिंह ने बताया कि कपूरथला की न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) सुप्रीत कौर ने भोलाथ के विधायक को एक लाख रुपये का मुचलका जमा कराने का निर्देश दिया है.  कपूरथला की पुलिस ने रंजीत कौर की शिकायत के आधार पर खैरा के खिलाफ आईपीसी की धारा-195ए (फर्जी सबूत देने के लिए किसी व्यक्ति को धमकाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.  खैरा को पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय से 2015 के एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामले में जमानत मिलने के बाद चार जनवरी को गिरफ्तार किया गया था.

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर हरियाणा में 22 जनवरी को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, CM खट्टर ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget